इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
Corona Live in India कोरोना की तीसरी लहर में देश में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख को पार कर रहा है। हालांकि बीते तीन दिनों से कोरोना के मामले कम आ रहे हैं लेकिन चिंता की बात यह है कि बीते कल की बजाए आज मौतें ज्यादा हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुजरे 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,51,209 नए केस मिले हैं। वहीं 627 मरीज कोरोना से जंग हार गए हैं।
बीते 24 घंटों में देश में करीब ढाई लाख नए संक्रमित मिले हैं। वहीं नए केसों के मुकाबले ठीक होकर वापस जाने वालों की संख्या 3 लाख 47 हजार 443 रही। इसी के चलते देश में सक्रिय केसों में कमी दर्ज की गई है। आज मिले नए संक्रमितों और स्वस्थ होकर घर वापस जाने वालों के बाद देश में 21 लाख 5 हजार 611 सक्रिय केस ऐसे हैं जो कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।
देश में महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, लक्ष्यद्वीप, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और तमिलनाडु में सबसे अधिक मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उपरोक्त प्रभावित राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह विशेष समीक्षा बैठक दोपहर बाद होने वाली है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : हरियाणा में इस…
हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में इस समय चुनाव माहौल…
व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma…
Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का…
Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…