होम / Corona Recoveries 24 February 2022 देश में तेजी से कम हो रहे कोविड केस, 13,177 नए मामले

Corona Recoveries 24 February 2022 देश में तेजी से कम हो रहे कोविड केस, 13,177 नए मामले

• LAST UPDATED : February 24, 2022

Corona Recoveries 24 February 2022

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।

Corona Recoveries 24 February 2022 देश में कोरोना के ताजा मामलों में तेजी से कमी आई है। लगातार नए मामलों की संख्या गिर रही है। पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 (COVID-19) के 13,177 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 296 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। राहत की बात ये भी है कि पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या ताजा मामलों के मुकाबले दोगुनी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 29,194 मरीज ठीक भी हुए हैं।

हरियाणा में कल रहे इतने केस (Total Cases In Haryana)

वहीं हरियाणा में भी कोविड के केसों में लगातार कमी आ रही है। बुधवार देर रात तक प्रदेश में 26,169 सैंपल लिए गए जिनमें से 508 लोगों को पॉजिटिव पाया गया। इनमें गुरुग्राम में सबसे अधिक 184 केस मिले। पानीपत में एक भी केस नहीं मिला।

प्रदेश में अभी इतने एक्टिव केस (Active Case In Haryana)

हरियाणा की बात की जाए तो प्रदेश में अब 2678 केस एक्टिव हैं इनमें से 2236 का इलाज घर पर ही किया जा रहा है। ओमिक्रॉन के भी 830 केस मिले थे जो सभी ठीक हो चुके हैं। कोविड का रिकवरी रेट भी प्रदेश में लगभग 98.65 प्रतिशत है। Haryana Corona Cases

जानें इतनी डोज देश में लग चुकी (Total Dose In India)

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में अब तक वैक्सीन के कुल 176.47 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। वहीं बुधवार को शाम 7 बजे 36 लाख से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

देश में कोरोना का आंकड़ा

  • कुल केस- 4,28,80,178
  • कुल मरीज ठीक हुए – 4,22,08,772
  • कुल सक्रिय मामले- 1,40,550
  • कुल मौतें- 5,12,922

Also Read : PADMA कार्यक्रम शुरू, हरियाणा में प्रासंगिक उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा : मनोहर लाल

Connect With Us: Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024: CM सैनी की कोशिशे नहीं हुई नाकाम, यह बड़े नेता हुए राजी, लिया नामांकन वापस
Kalka Assembly Constituency : हमारी सोच कालका को नंबर वन बनाना : शक्ति रानी शर्मा
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में बागियों को मनाने की आखिरी कोशिश, दीपेंद्र हुड्डा और नायब सैनी खेल सकते हैं यह बड़ा दाव
Congress Internal Strife : कांग्रेस परिवारवाद और दलित विरोध के आरोपों से अछुती नहीं, कुमारी सैलजा की अनदेखी से भी समर्थक हताश
Haryana Assembly Election: महिलाओं को 3000, बुजुर्गों के लिए भी इंतजाम! ऐसा होगा हरियाणा में कांग्रेस का घोषणा पत्र
Controversial Statement: कांग्रेस सांसद जयप्रकाश के विवादित बयान पर लोगों का फूटा गुस्सा, 5 गांवों ने लिया ये बड़ा फैसला
Special Training Centers : जानिए प्रदेश में ड्रॉप आउट 31068 बच्चों के लिए बनाए जाएंगे इतने सेंटर
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox