इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Corona Update In India विश्वभर में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों की बात की जाए तो इस दौरान कोरोना संक्रमण के 6,984 मामले सामने आए हैं वहीं 247 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 8,168 लोग स्वस्थ भी हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 87,562 सक्रिय मरीज बचे हैं। देश में अब तक कुल 3,41,46,931 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। भारत में अब तक टीके की कुल 134 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देश में एक्टिव केस कुल केस के मुकाबले 1% से भी कम हैं। ये दर वर्तमान में 0.25% पर है, जोकि मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। रिकवरी रेट 98.38% पर है, जो कि मार्च 2020 से सबसे ज्यादा है। दैनिक पॉजिटिविटी दर की बात करें तो यह दर 0.59%पर है, जोकि पिछले 72 दिनों से 2 फीसदी के नीचे बना हुआ है।
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एदोनाम गेब्रेसस ने बताया कि 77 देशों में ओमिक्रॉन की आधिकारिक रूप से पुष्टि हो चुकी है। वहीं नित नए केस बढ़ते जा रहे हैं। गेब्रेसस ने कहा कि ओमिक्रॉन बेहद तेज गति से अपने पैर पसार रहा है।
Also Read: Domestic Airport in Ambala: 40 करोड़ रुपए मंजूर : गृह मंत्री
Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat BJP : हरियाणा के चुनावी माहौल में इन दिनों सियासी…
हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भाजपा सरकार लगातार…
भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…