होम / Corona Update Today 8 Feb 2022 बीते 24 घंटे में देश में 67,597 कोरोना के नए केस सामने आए

Corona Update Today 8 Feb 2022 बीते 24 घंटे में देश में 67,597 कोरोना के नए केस सामने आए

• LAST UPDATED : February 8, 2022

Corona Update Today 8 Feb 2022 बीते 24 घंटे में देश में 67,597 कोरोना के नए केस सामने आए

इंडिया न्यूज़, चंडीगढ़

Corona Update Today 8 Feb 2022 : भारत में कोरोना की तीसरी लहर बेशक थमती हुई नजर आ रही है, लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के  अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 67,597 कोरोना के नए केस सामने आए हैं। वहीं 1 लाख, 80 हजार, 456 मरीज कोरोना से स्वस्थ हो गए हैं। (Corona Update Today 8 Feb 2022)लेकिन इसी दौरान 1188 लोगों की कोरोना से मौत होने से स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है।

सक्रिय केसों में भी आ रही कमी

कोरोना के नए केसों से ज्यादा कोविड को मात देने वालों की संख्या दर्ज की जा रही है। इसी का नतीजा है कि अब देश में सक्रिय केसों में भी कमी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health)द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि  अब देश में देश में सक्रिय मामलों में कमी हो रही है।

तेजी से चल रहा टीकाकरण अभियान

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि कोरोना के असर को कम करने के लिए देश में तेजी से लोगों को वैक्सीनेट करने का काम किया जा रहा है। (Corona Update Today 8 Feb 2022)  देश में अभी तक 170 करोड़ डोज जनता को लगाई जा चुकी हैं और यह अभियान आगे भी जारी है।

कोरोना को लेकर सत्ता और विपक्ष आमने सामने

कोरोना से हुई मौतों के शव गंगा में बहाने के सवालों पर संसद में जल शक्ति राज्य मंत्री (Minister of State for Jal Shakti) बिश्वेश्वर टुडू ने लिखित में जवाब दिया। जिसमें लिख गया है कि शवों की गिनती की जानकारी नहीं है। न ही मेरे पास इस बात की जानकारी है कि कितने शव निकाले गए और उनमें से कितने कोरोना के शव थे।Corona Update Today 8 Feb 2022

Also Read :  Corona Cases Decreasing in India देश में कम हो रहे कोरोना के मामले बढ़ रही मौतों की संख्या

 

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox