India News (इंडिया न्यूज़) Corona Virus update 14 May, नई दिल्ली : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,272 नए मामले पाए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,515 रह गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,80,674) हो गयी है। संक्रमण से तीन और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,31,770 पर पहुंच गयी है। इनमें से दो लोगों की मौत पंजाब में और एक व्यक्ति की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।
आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी कोरोना वायरस का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 15,515 है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.78 फीसदी दर्ज की गयी है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,33,389 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.66 करोड़ खुराक से अधिक दी गयी हैं।
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…