होम / Coronavirus Disease विश्व में 36.55 लाख नए केस

Coronavirus Disease विश्व में 36.55 लाख नए केस

• LAST UPDATED : January 28, 2022

Coronavirus Disease

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Coronavirus Disease विश्वभर में दुनिया में बीते दिन जहां 35.15 केस सामने आए थे, वहीं 36.55 लाख नए कोरोना के मरीज मिले हैं। विश्व में 23.19 लाख लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 10,655 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल नए संक्रमितों के मामले में अमेरिका 5.55 लाख केस के साथ अभी भी पहले स्थान पर है। वहीं, फ्रांस 4.28 लाख मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर भारत है जहां 2,51,209 नए केस सामने आए हैं।

जानें अमेरिका में एक दिन में कितनी मौतें हुई Corona Cases In World

विश्वभर में कोरोना से अनेक लोग जंग हार रहे हैं। अकेले अमेरिका में 24 घंटों में 3,244 मौतें हुई हैं। भारत की बात की जाए तो यहां 627 लोग जिंदगी की जंग लड़ते हुए हार गए और फ्रांस में भी 258 लोग जान गवा गए। एक्टिव केस में भी अमेरिका टॉप पर है। पूरी दुनिया में 6.99 करोड़ सक्रिय केस हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री ने स्वयं को किया आइसोलेट Corona Cases 

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी ट्वीट कर जानकारी दी कि बुधवार को लक्षण महसूस हुए थे जिस पर टेस्ट कराया गया लेकिन रेपिड टेस्ट में वे निगेटिव पाए गए। फिलहाल उन्होंने स्वयं को 5 दिनों के लिए आइसोलेट कर लिया है। प्रधानमंत्री ने सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

दुनिया में कोरोना केस की स्थिति

  • कुल मरीज : 36.30 करोड़
  • ठीक हुए: 28.74 करोड़
  • सक्रिय केस: 6.95 करोड़
  • कुल मौतें: 56.34 लाख

Also Read: New Coronavirus NeoCov दक्षिण अफ्रीका में मिला अब एक और कोरोना वायरस

Also Read: Corona Live in India 24 घंटों में 627 मरीज कोरोना से जंग हारे

Connect With Us: Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox