Categories: देश

Coronavirus Live Updates : भारत में कोरोना के 145 नए मामले सामने आए

इंडिया न्यूज, New Delhi (Coronavirus Live Updates) : कोरोना के केस थमते हुए रोजाना 150 के आसपास नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 145 नए मामले सामने आए हैं जबकि कल 134 मामले देखे गए थे।

वहीं अगर एक्टिव केसों की बात की जाए तो देश में आज आए केसों के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,81,650 हो गई है। इसके अतिरिक्त एक्टिव मरीजों की संख्या भी लगातार घट रही है। यह संख्या केवल 1,946 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार संक्रमण की दैनिक दर 0.08 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत है।

चीन के शहर वुहान में मिला था पहला केस

 

जानकारी रहे कि 17 नवंबर, 2019 से पूरे विश्व ने कोरोना महामारी का प्रकोप झेला है। 2019 में आई पहली लहर के बाद 2020 में दूसरी और 2021 में तीसरी लहर ने सबको काफी अधिक प्रभावित किया है, जिस कारण अनेक लोगों की मौत हुई है और अर्थ व्यवस्था पर भी भारी प्रभाव पड़ा है। चीन के शहर वुहान में पहला केस पाया गया था, जिसके बाद न जाने कितने लोगों को अपने परिवार के सदस्यों को खोना पड़ा था, लेकिन अभी भी लगातार केसों में उतार-चढ़ाव जारी है।

ये भी पढ़ें : Snowfall in Himachal : प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी, ठंड ने ढहाया सितम

विश्व में अभी तक वैरिएंट्स के ये रूप आए सामने

अभी तक पूरे विश्व में कोरोना वैरिएंट्स के अलग-अलग रूपों की बात की जाए तो 7 रूप इसके सामने आ चुके हैं, जिसमें सबसे पहले चीन में 2019 में पहला वैरिएंट मिला जिसका नाम था ओरिजिनल वायरस, फिर 2020 में यूनाइटेड किंगडम में अल्फा, 2021 में साउथ अफ्रीका में बीटा, 2021 में ब्राजील में गामा, 2021 में भारत में डेल्टा, 2021 में ही कई देशों में ओमिक्रॉन और 2020 में चीन में ओमिक्रॉन बीएफ.7 और उत्तराखंड में एक्सबीबी.1.5 सामने आया है।

बात करें देश में 7 अगस्त 2020 की तो उस दौरान संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पास केस आ गए थे। देश में 19 दिसंबर, 2020 को ये मामले एक करोड़ तक जा पहुंचे थे जिसने चारों ओर हड़कंप मचाकर रख दिया था। पिछले साल चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इतना ही नहीं 25 जनवरी 2022 को तो संक्रमण के मामले चार करोड़ के भी पार हो गए थे।

ये भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra Jammu-kashmir LIVE Update : राहुल गाधी पहुंचे कठुआ, पहली बार यात्रा में पहनी जैकेट

ये भी पढ़ें : Raghuram Rajan On Rahul Gandhi : राहुल गांधी स्मार्ट व्यक्ति हैं, पप्पू नहीं : पूर्व गवर्नर रघुराम

Connect With Us : Twitter, Facebook
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

13 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

23 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

27 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

28 mins ago