इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Coronavirus News India भारत में कोरोना के नए मामले दिन-प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं जिस कारण सुखद आसार नजर आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के ग्राफ में काफी कमी देखी गई। कुल केस की बात की जाए तो 67,084 नए मामले सामने आए। वहीं इस दोगुना से ज्यादा 1,67,882 कोविड मरीज ठीक हुए। हालांकि 1241 मरीजों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कल सुबह तक 24 घंटों में कुल 71,365 नए केस दर्ज किए गए थे। सामने आए कुल कोरोना के मामलों और कल से आज सुबह तक रिपोर्ट किए गए नए मामलों में 4281 का अंतर है। कल की तुलना में 24 घंटों में 4281 नए केस में कमी देखी गई। वहीं परसों की बात की जाए तो 24 घंटों में 67,597 नए केस दर्ज किए गए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 790789 है। वहीं शुरुआत से अब तक मौतों का आंकड़ा 5,06,520 पहुंच गया है। इसी के साथ देश में अब तक 1,71,28,19,947 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। दैनिक पाजिटिविटी दर भी लगातार कम हो रही है। आज यह 4.44 फीसदी दर्ज की गई। भारत में कोरोना के कुल 4,24,78,060 संक्रमित मामले आ चुके हैं। इनमें से 4,11,80,751 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
Also Read: Today Share Market शेयर बाजार में तेजी
हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में इस समय चुनाव माहौल…
व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma…
Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का…
Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…
Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो...’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान…