होम / Coronavirus Update अमेरिका के बाद भारत दूसरे नंबर पर, कुल केस 3,47,254

Coronavirus Update अमेरिका के बाद भारत दूसरे नंबर पर, कुल केस 3,47,254

• LAST UPDATED : January 21, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Coronavirus Update देश में कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबित 24 घंटों में लगभग 3,47,254 से ज्यादा नए मामले दर्ज हुए हैं जोकि कल के मुकाबले में 9% अधिक है। कोरोना के केसों में भारत अमेरिका के बाद दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है। इतने मामले आना वास्तव में ही तब चिंताजनक हो जाता है जब देश में रिकॉर्ड टीकाकरण हो रहा हो। एक बार फिर मामलों में बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

703 लोगों की कोरोना से मौत Corona Death cases in india

कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण दूसरी लहर की तरह पैर पसारती नजर आ रहा है। लगातार बढ़ रहे मामलों से स्वास्थ्य मंत्रालय भी चिंतित है। आज मिले 3,47,254 केसों के बाद देश में सक्रिय केसों में भी बढ़ोतरी हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 703 लोगों की कोरोना से मौत भी हो गई है। हालांकि इस दौरान करीब 2.51 लाख लोग ठीक होकर वापस लौट गए हैं। बता दें कि देश में प्रतिदिन पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.94 प्रतिशत हो गई है।

जानें इस राज्य में हैं सबसे अधिक केस Coronavirus Update

अकेले महाराष्ट्र से ही पिछले 24 घंटे में 46,197 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। जबकि 37 लोगों की मौतें और 52,025 रिकवरी दर्ज हुई है। वहीं मुंबई से 5,708 नए मामले सामने आए हैं । तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 28,561 नए कोविड मामले और 39 लोगों की मौतें दर्ज हुई है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी कल 12,306 कोरोना केस मिले थे और 46 लोगों ने अपनी जान गंवाई।

Also Read: Modi Popularity मोदी दुनिया के लोकप्रिय नेताओं की सूची में सबसे ऊपर

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox