होम / Vande Bharat Express Train : ऊना से दिल्ली के बीच चलेगी देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Vande Bharat Express Train : ऊना से दिल्ली के बीच चलेगी देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

• LAST UPDATED : October 12, 2022
  • ऊना-दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलने से हरियाणा के यात्रियों को मिलेगा फायदा
  • वंदे भारत ट्रेन में चंडीगढ़ से अंबाला तक यात्रा करेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल
  • हरियाणा के तमाम कैबिनेट मंत्री भी मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे मौजूद
  • करीब 3 घंटे में चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचा देगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

इंडिया न्यूज, Chandigarh (Vande Bharat Express Train): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में देश में रेल नेटवर्क का लगातार विस्तार हो रहा है। इसके साथ ही तेज गति की वंदे भारत ट्रेन में सफर और सुगम एवं सुरक्षित हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express Train) की सौगात देने जा रहे हैं।

यह ट्रेन ऊना और दिल्ली के बीच चलेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने कहा कि ऊना से दिल्ली के बीच चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन से पंजाब और हिमाचल के साथ-साथ हरियाणा के लोगों को भी काफी फायदा होगा। हरियाणा के जो लोग कामकाज के लिए दिल्ली या अन्य शहरों में जाते हैं, उन्हें इस ट्रेन के चलने से सहूलियत मिलेगी।

Vande Bharat Express Train

Vande Bharat Express Train

प्रधानमंत्री 13 अक्टूबर को ऊना स्टेशन से ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर की सुबह ऊना रेलवे स्टेशन (Una Railway Station) पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झंडी के बाद यह ट्रेन ऊना से सुबह 9.30 बजे चलेगी, जो आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़ और अंबाला होते हुए नई दिल्ली 7.30 बजे पहुंचेगी।

इस ट्रेन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तमाम कैबिनेट मंत्रियों के साथ चंडीगढ़ से अंबाला तक यात्रा करेंगे। मनोहर लाल ने इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर ऊना से दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बड़ी सौगात होगी।

ऊना-दिल्ली सफर की दूरी होगी कम

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सफर को आरामदायक तो बनाएगी ही, साथ ही दूरी को भी कम करेगी। वंदे भारत में दिल्ली से चंडीगढ़ करीब 3 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। नई वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं।

अब इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई हैं। इसमें ऑटोमेटिक फायर सेंसर की व्यवस्था की गई है। साथ ही सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इसमें वाईफाई सुविधा के साथ ऑन-डिमांड कंटेंट की व्यवस्था भी है। यह भारत की चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी। अभी जो तीन अन्य ट्रेनें चल रही हैं, वे अहमदाबाद-मुंबई, नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली- माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें : Adampur By-Election : कांग्रेस ने जयप्रकाश को उतारा मैदान में

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox