होम / घर से दंपति के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

घर से दंपति के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

• LAST UPDATED : April 6, 2023

इंडिया न्यूज, अबोहर (Couple’s dead bodies found in Abohar): शहर के गांव कुंडल में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर से दंपति के शव बरामद हुए। शवों की हालत काफी ज्यादा खराब थी। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है की दोनों की मौत कई दिन पहले हो गई होगी। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी गांव कुंडल में पहुंचे और जांच शुरू की।

महिला का शव बेड पर तो युवक का फंदे पर झूलता मिला

घर से तेज दुर्गंध आने के बाद पड़ौसियों ने मामला संदिग्ध समझते हुए इस बारे में पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला गया तो महिला का शव बेड पर और पुरुष का शव फंदे पर लटका मिला। मृतकों की पहचान वकील सिंह (33) पुत्र आत्मा सिंह और उसकी पत्नी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह वकील सिंह की दूसरी शादी थी जो उसने करीब 6 माह पहले की थी।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टता में यह समझ में आ रहा है कि वकील सिंह ने पहले पत्नी की हत्या की होगी और उसके बाद खुद आत्महत्या की होगी। पुलिस ने दोेनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में जांच शुरू कर दी थी। इस संबंध में डीएसपी देहाती एडी सिंह ने कहा कि सदर थाना प्रभारी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT