देश

Covid-19 live updates : भारत में आज कोरोना केस घटे, जानिए इतने केस आए

India News (इंडिया न्यूज), Covid-19 live updates, नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत ने सोमवार को पिछले 24 घंटों में 7,178 नए कोविड के मामले दर्ज किए हैं। भारत में मौजूदा कोविड उछाल धीमा होने के संकेत दे रहा है। पिछले 7 दिनों में देश भर में मामलों में 20% की वृद्धि हुई। केरल इस समय हॉटस्पाॅट पर है। चालू सप्ताह में 13% की गिरावट दर्ज की गई है। गुजरात, हिमाचल, गोवा और जम्मू-कश्मीर में भी मामलों में गिरावट आई, जबकि महाराष्ट्र में कोई वृद्धि नहीं हुई।

जब आपकी बारी हो, तब वैक्सीन जरूर लगवाएं

  • हर व्यक्ति से आवश्यक दूरी बनाए रखें।
  • सार्वजनिक रूप से मास्क पहनें।
  • अल्कोहल-आधारित हैंड सैनेटाइजर का बार-बार प्रयोग करें।
  • जब आपकी बारी हो, तब वैक्सीन जरूर लगवाएं।
  • अपने हाथों को बार-बार साबून से साफ करें।
  • खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को अच्छी तरह ढक लें।

बात करें देश में 7 अगस्त 2020 की तो उस दौरान संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पास केस आ गए थे। देश में 19 दिसंबर, 2020 को ये मामले एक करोड़ तक जा पहुंचे थे जिसने चारों ओर हड़कंप मचाकर रख दिया था। पिछले साल चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इतना ही नहीं 25 जनवरी 2022 को तो संक्रमण के मामले चार करोड़ के भी पार हो गए थे।

Covid-19 live updates

विश्व में अभी तक वैरिएंट्स के ये रूप आए सामने

अभी तक पूरे विश्व में कोरोना वैरिएंट्स के अलग-अलग रूपों की बात की जाए तो 7 रूप इसके सामने आ चुके हैं, जिसमें सबसे पहले चीन में 2019 में पहला वैरिएंट मिला जिसका नाम था ओरिजिनल वायरस, फिर 2020 में यूनाइटेड किंगडम में अल्फा, 2021 में साउथ अफ्रीका में बीटा, 2021 में ब्राजील में गामा, 2021 में भारत में डेल्टा, 2021 में ही कई देशों में ओमिक्रॉन और 2020 में चीन में ओमिक्रॉन बीएफ.7 और उत्तराखंड में एक्सबीबी.1.5 सामने आया है।

यह भी पढ़ें : Haryana Corona Update : 24 घंटों में आए 596 नए केस

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Cricket Team में चयन करवाने के नाम पर एक करोड़ की ठगी

चयन न होने पर पैसे वापिस मांगे तो दी जान से मारने की धमकी, मामला…

14 mins ago

MLA Krishna Lal Panwar : नवनिर्वाचित विधायक कृष्ण लाल पंवार ने किया रावण के पुतले का दहन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Krishna Lal Panwar : इसराना विधानसभा से विधायक कृष्ण…

44 mins ago

MP Deepender Singh Hooda : झज्जर शहर की प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा 

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल कहा कांग्रेस पार्टी ने चुनाव…

54 mins ago

Threat To Shoot CM : जैसे महात्मा गांधी को गोडसे ने….वैसे मुख्यमंत्री को… कौन है सीएम को धमकी देने वाला आरोपी ?

व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज कर मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी युवक…

2 hours ago

Kaithal में पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में लगी भयंकर आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा 

आबादी से दूर खाली जगह पर ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ा फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके…

2 hours ago

Wrestling Competition : इसराना में दशहरे विशाल इनामी कुश्ती दंगल का आयोजन, कई राज्य राज्यों के पहलवानों ने लिया हिस्सा 

बेहतरीन कुश्ती का प्रदर्शन कर जीते इनाम - कुश्ती में करियर की अपार संभावनाएं :…

3 hours ago