होम / Covid-19 Today Cases देश में 6,915 नए केस, 98.59 रिकवरी रेट

Covid-19 Today Cases देश में 6,915 नए केस, 98.59 रिकवरी रेट

• LAST UPDATED : March 1, 2022

Covid-19 Today Cases

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Covid-19 Today Cases भारत में कोविड-19 की तीसरी लहर अब तेजी के साथ थमती नजर आ रही है। हर रोज की अगर कोरोना केसों की रिपोर्ट को देखें तो मामले काफी कम होते जा रहे हैं। आज फिर इस संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों की बात की जाए तो देश में कोविड के 6,915 नए केस सामने आए हैं। हालांकि कोरोना से मरने वालो की संख्या में उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में 180 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधर आया है जिसके बाद अब देश में 98.59 रिकवरी रेट पहुंच गया है।

अब देश में इतने सक्रिय केस (Covid-19 Today Cases)

देश में बीते रविवार को 10,273 नए मामले मिले थे, जबकि कल सोमवार की बात करें तो कोरोना के 8,013 नए केस सामने आए थे वहीं आज काफी कम केस आए जोकि काफी सुखद है। दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। वहीं भारत में अब कोरोना के कुल 92,472 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Also Read: Russia-Ukraine conflict continues रूस का बड़ा हमला, 70 यूक्रेनी सैनिकों की मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox