Covid-19 Update 12 May : 24 घंटों में कोविड-19 के 1580 नए केस, 12 मरीजों की मौत

India News (इंडिया न्यूज़) Covid-19 Update 12 May, नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले में कुछ दिन से बड़ी राहत है। लगातार मामले कम होते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे तक जारी कि गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 1580 नए केस दर्ज किए गए। इस दौरान 12 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद महामारी की शुरुआत से देश में कोविड से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,31,753 हो गई है।

सक्रिय मामले कम होकर 18009 रहे

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के सक्रिय मामले यानी अस्पतालों में उपचाराधीन मरीज भी लगातार कम हो रहे हैं। अब यह संख्या 18,009 रह गई है। वहीं ताजा 1580 नए केस के बाद महामारी की शुरुआत से देश में कोरोना के मामलों की कुल संख्या अब 4,49,76,599 हो गई है। सक्रिय मामलों में संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत शामिल है।

3,167 मरीज ठीक हुए, मृत्यु दर इतनी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से ठीक होकर 3,167 लोग अपने घर चले गए। इसके बाद महामारी की शुरुअता से कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,28,417 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

मामले  बढ़ने पर किया गया था मॉक ड्रिल

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, महाराष्ट्र और केरल में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे थे, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट था और गंभीरता को बढ़ता हुए देख देश के सभी कोविड अस्पतालों में मॉक ड्रिल भी किया गया था। हालांकि, एक बार फिर मामलों में आई कमी को देखकर लोगों ने राहत की सांस ली है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Murder Crime : पति ने ही पत्नी और बेटे का रेता गला, खुद को भी जान से मारने की कोशिश

हरियाणा के रेवाड़ी से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जिसे जानकर आपकी रूह भी…

3 mins ago

Good News: हरियाणा से IGI Airport पर जाने वालों के लिए अच्छी खबर, अब इतने समय में करेंगे सफर पूरा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Good News: सोनीपत से बवाना होते हुए आई.जी.आई. एयरपोर्ट तक…

12 mins ago

Haryana New CM : प्रदेश में फिर नायब सरकार, सीएम पद की संभालेंगे कमान

गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नायब सैनी विधायक दल के नेता चुने गए…

30 mins ago

Haryana Sports: महिला हॉकी इंडिया लीग में 17 खिलाड़ियों ने बनाई जगह, जानें हरियाणा से कौन है आगे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Sports: महिला हॉकी इंडिया लीग के लिए हरियाणा की…

52 mins ago

Anil Vij एक बार फिर पुराने अंदाज में…, ये बोले, कांग्रेस पर भी कसा तंज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anil Vij  : विधानसभा चुनाव संपन्न होने और आचार संहिता…

55 mins ago