होम / Covid-19 Update : भारत के केसों में आई गिरावट, आज केवल इतने मामले

Covid-19 Update : भारत के केसों में आई गिरावट, आज केवल इतने मामले

• LAST UPDATED : May 6, 2023

India News, (इंडिया न्यूज), Covid-19 Update, नई दिल्ली : भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,961 नये मामले आए है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 30,041 हो गई है। एक दिन पहले उपचाराधीन रोगियों की संख्या 33,232 थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह 8 बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 17 मरीजों की मौत हो गई है जिससे अब मृतक संख्या बढ़कर 5,31,659 हो गई। मृतकों की इस संख्या में केरल में कोविड-19 से मौत की पुष्टि के बाद के 9 मामले भी शामिल हैं।

अभी तक बीमारी से इतने लोग हुए ठीक

नए मामले आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,67,250) हो गई है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,05,550 हो गई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.07 प्रतिशत है।मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से कोविड-19 टीके की अब तक 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

बात करें देश में 7 अगस्त 2020 की तो उस दौरान संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पास केस आ गए थे। देश में 19 दिसंबर, 2020 को ये मामले एक करोड़ तक जा पहुंचे थे जिसने चारों ओर हड़कंप मचाकर रख दिया था। पिछले साल चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इतना ही नहीं 25 जनवरी 2022 को तो संक्रमण के मामले चार करोड़ के भी पार हो गए थे।

विश्व में अभी तक वैरिएंट्स के ये रूप आए सामने

अभी तक पूरे विश्व में कोरोना वैरिएंट्स के अलग-अलग रूपों की बात की जाए तो 7 रूप इसके सामने आ चुके हैं, जिसमें सबसे पहले चीन में 2019 में पहला वैरिएंट मिला जिसका नाम था ओरिजिनल वायरस, फिर 2020 में यूनाइटेड किंगडम में अल्फा, 2021 में साउथ अफ्रीका में बीटा, 2021 में ब्राजील में गामा, 2021 में भारत में डेल्टा, 2021 में ही कई देशों में ओमिक्रॉन और 2020 में चीन में ओमिक्रॉन बीएफ.7 और उत्तराखंड में एक्सबीबी.1.5 सामने आया है।

यह भी पढ़ें : Golden Boy Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का नाम चमकाया, डायमंड लीग का खिताब जीता

यह भी पढ़ें : Operation Kaveri : भारतीय वायु सेना का आखिरी विमान 47 यात्रियों को लेकर स्वदेश लौटा

यह भी पढ़ें : Brij Bhushan Sharan Singh FIR Facts : जानिए बृजभूषण सिंह पर दर्ज FIR में क्या-क्या हैं आरोप

यह भी पढे़ें : Justice for Sidhu March in Jalandhar : जालंधर में बलकौर सिद्धू ने निकाला जस्टिस फॉर सिद्धू मार्च, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT