Categories: देश

Covid-19 भारत में कोरोना के थम रहे केस

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Covid-19 पिछले दो वर्षों से कोरोना ने अपना कहर ढहाया हुआ है। डब्ल्यूएचओ सहित कई स्वास्थ्य संगठन संभावित तीसरी लेकर को लेकर भी अगाह कर चुके हैं। त्योहारों का सीजन है, जिसमें सबकी लापरवाही भारी भी पड़ सकती है। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा चेतावनी के बीच देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है जोकि सुखद बात है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी किए जिसमें बीते 24 घंटों का ब्यौरा दिया गया। इन 24 घंटों के दौरान कोरोना के 15,823 नए सामने आए हैं जो कि सात महीने बाद सबसे कम हैं।

रिकवरी दर 98% से ऊपर दर्ज (Covid-19)

भारत में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की बात करें तो अब मात्र 2,07,653 मरीज सक्रिय बचे हैं। रिकवरी दर 98%से ऊपर है। देश में अभी तक कोरोना महामारी से 4,51,189 की मृत्यु हुई है।

अकेले केरल में 7,823 लोग कोरोना संक्रमित मिले (Covid-19)

केरल में पिछले 24 घंटों में 7,823 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और 106 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य संगठनों के अनुसार कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक रहा है। देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से सामने आ रहा है।

वैक्सीनेशन अभियान जारी (Covid-19)

कोरोना वायरस की रफ्तार जल्द खत्म हो तो उसके लिए वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 96,43,79,212 हो गया है। बीते 24 घंटे में 50,63,845 कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई।

Amit Gupta

Share
Published by
Amit Gupta
Tags: covid 19

Recent Posts

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Accident : सफीदों कस्बे के जींद रोड़ पर गांव रत्ताखेड़ा…

6 hours ago

Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल

लोहारू की जनता का सदैव ऋणी रहेगा मेरा परिवार: जेपी दलाल दिनभर चर्चा का विषय…

7 hours ago

Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 

कांग्रेस का घोषणा पत्र मात्र ढकोसला, असली मकसद झूठ बोलकर सत्ता हथियाना India News Haryana…

7 hours ago

Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे

पुलिस ने तांत्रिक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का किया मामला दर्ज India News…

7 hours ago

Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण

पेड न्यूज पर रखी जा रही है विशेष नजर, एमसीएमसी कमेटी से प्रमाणपत्र के बाद…

7 hours ago

Haryana Assembly Elections 2024 : अंतरराज्यीय हरियाणा-यूपी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा की दृष्टि से यूपी पुलिस अलर्ट  India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections 2024…

8 hours ago