Categories: देश

भारत में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, आज इतने केस

भारत में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
भारत में कोरोना के केस फिर दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। आज फिर इस संख्या में काफी तेजी देखी गई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार बुधवार को सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 2,927 नए केस सामने आए हैं। वहीं संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने कई जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। Corona Cases Today In india

24 घंटों में इतने लोग जान गंवा चुके

कोरोना से पिछले 24 घंटे में 32 लोग जिंदगी की जंग को हारे हैं। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,23,654 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 2,252 कोविड मरीज ठीक भी हुए। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,25,563 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.75 फीसदी है। देशभर में अब तक कुल 1,88,19,40,971 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है।

देश में सक्रिय केस

मंगलवार को देश में कोरोना के 2,483 नए मामले सामने आए थे, जबकि सोमवार को देश में कोरोना के 2,541 नए मामले आए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 16,279 एक्टिव केस हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : भारत में अब 6 से 12 साल के बच्चों को भी लगेगी वैक्सीन

यह भी पढ़ें : हरियाणा बिग ब्रेकिंग: प्रदेश में इन आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त लगेगी बूस्टर डोज

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

11 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

10 hours ago