Categories: देश

Cyclone Mandous : खतरनाक हुआ तूफान ‘मैंडूस’, अगले 3 दिन तक भारी बारिश

  • 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं बर्फीली हवाएं

इंडिया न्यूज, New Delhi (Shraddha Murder Case Updates): दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में जहां चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ का लगातार खतरा बना हुआ है, वहीं उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते बर्फीली हवाएं चलने के कारण मैदानों तक ठंड बढ़ती जा रही है। चक्रवात को लेकर मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में मैंडूस बना था और अब इसके ‘गंभीर’ होने का अनुमान है। इसके प्रभाव के चलते 105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। चक्रवात 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुड्डूचेरी में रेड अलर्ट

चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैंडूस के खतरे के मद्देनजर तमिलनाडु और पुड्डूचेरी के उत्तर तटीय इलाकों में अलग-अलग जगह मूसलाधार बारिश का अनुमान है। शुक्रवार मध्यरात्रि तक चक्रवात के आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा तट को पार करने की संभावना थी। इसके बाद आधी रात के आसपास इसके तमिलनाडु तट पर महाबलीपुरम के पास पहुंचने का अनुमान था। इसके बाद यह कमजोर पड़ सकता है। चेन्नई मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मैंडूस के खतरे के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुड्डूचेरी में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों के कई जिलों में शुक्रवार को एहतियातन स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए। चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम व चेंगलपट्टू जिलों में कुछ जगह भारी बारिश होने की संभावना जताई गई थी। वहीं ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चक्रवात के खतरे के मद्देनजर कुड्डालोर, चेन्नई, विल्लुपुरम व कांचीपुरम में शुक्रवार को सभी स्कूल व कॉलेज बंद रहे। किसी तरह की आपदा से निपटने के लिए तमिलनाडु के 10 जिलों में एनडीआरएफ व राज्य सुरक्षा बल की 12 टीमें तैनात की गई हैं।

उत्तर भारत में कई जगह शीतलहर

पहाड़ों पर बारिश व हिमपात के बीच चल रही बर्फीली हवाओं का असर मैदानों तक हो रहा है, जिसके कारण कुछ दिन से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अलावा मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित कई राज्यों में तापमान लगातार गिरता जा रहा है और दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ही कई इलाकों म शीतलहर चल रही है।

यह भी पढ़ें : Shraddha Murder Case Updates : श्रद्धा के पिता पहली बार मीडिया से हुए रू-ब-रू, बोले-आफताब को फांसी मिले

यह भी पढ़ें : Shraddha Murder Case : आरोपी आफताब 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

यह भी पढ़ें : Cylinders Blast In Jodhpur : शादी समारोह में गैस सिलेंडर फटे, 5 की मौत, दूल्हा सहित 60 घायल

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

11 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

11 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

12 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

12 hours ago