देश

Michaung : चक्रवाती तूफान ‘माइचौंग’ कमजोर पड़ा

India News (इंडिया न्यूज), Mychaung, चेन्नई : चक्रवाती तूफान ‘माइचौंग’ कमजोर पड़ गया है, लेकिन तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अलावा राज्य के कई जिलों व उपनगरों में अब तक इसका असर दिख रहा है। चेन्नई के बाशिंदों को दूध, पीने के पानी और अन्य जरूरी वस्तुओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

सभी जरूरी चीजों की आपूर्ति पूरी तरह ठप

दरअसल, तूफान के दौरान हुई भारी बारिश से आई बाढ़ के कारण सभी जरूरी चीजों की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इसके अलावा लोगों के बेवजह खरीदारी के चलते भी दैनिक आवश्यक वस्तुओं की कमी का संकट और गहरा गया है। चुक्रवात से पहले हुई मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में 17 लोगों की मौत हो गई है। इसमें से सबसे ज्यादा मौतें चेन्नई में हुई है।

रुके पानी व बिजली की समस्या से जूझ रहे लोग

कई जगह लोग भारी बारिश के कारण रुके हुए पानी व बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बाढ़ तमिलनाडु का दौरा करने वाले हैं। व्यापक बाढ़ के बीच बचावकर्मियों ने चेन्नई के लोगों को उनके घरों से बाहर निकालने के लिए इन्फ्लेटेबल राफ्ट और रस्सियों का इस्तेमाल किया। ऊंचे स्थानों पर ले जाने के लिए अधिक नावें भी लगाई गई थीं।

भीषण बाढ़ के चलते आज भी स्कूल-कॉलेज बंद

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने भीषण बाढ़ के चलते चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू के सभी स्कूल व कॉलेजों में आज तक छुट्टियां बढ़ा दी हैं। पल्लावरम, तांबरम, वंडालूर, थिरुपोरूर, चेंगलपटटू और थिरुकाझुकुंड्रम में भी शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : PM on Cyclone Michaung : प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य होने तक डटे रहेंगे अधिकारी : प्रधानमंत्री मोदी

यह भी पढ़ें : Congress on Cyclone Michaung : चक्रवात से प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता दे केंद्र सरकार : कांग्रेस

यह भी पढ़ें : Cyclone Michaung LIVE Updates : चेन्नई में अभी तक 8 लोगों की मौत, आज आंध्रप्रदेश से टकराएगा

यह भी पढ़ें : Murder Cases In India : देश में 2022 में हत्या के 28,522 मामले सामने आए : एनसीआरबी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

5 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

6 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

6 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

7 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

7 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

7 hours ago