Categories: देश

Daily Petrol Diesel Price जानिए आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल का प्राइस

Daily Petrol Diesel Price

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ :

सोमवार को भी देश भर में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए है। (Daily Petrol Diesel Price) विगत 3 नवंबर से केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल डीजल के पर लगने वाले उत्पाद शुल्क की कटौती के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर इसके दाम स्थिर बने हुए हैं। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी आज वाहन ईंधन के दामों में स्थिरता बनी हुई है। रविवार की तरह 20 दिसंबर को भी दिल्ली के मुकाबले मुंबई में पेट्रोल डीजल के दामों में तेजी बनी हुई है।

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के ताजा अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर टिकी हुई है. वहीं, डीजल का भाव भी 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है,जबकि मुंबई में मुंबई में पेट्रोल 110 रुपये और डीजल 94 रुपये लीटर के पार जनता को मिल रहा है। अगर बात देश प्रमुख चार महानगरों की करें तो सबसे महंगा वाहन ईंधन मुंबई और सबसे सस्ता दिल्ली में लोगों को प्राप्त हो रहा है।

भाजपा शासित इस प्रदेश में है 100 के पार पेट्रोल Daily Petrol Diesel Price 

एक तरफ जहां भाजपा शासित राज्यों में वाहन ईंधन के दामों में केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क और राज्यों में वैट की कटौती के बाद से नीचे बने हुए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा शासित राज्य मध्य प्रदेश के शहरों में पेट्रोल के दाम 100 के पार चल रहे हैं। बात अगर प्रदेश राजधानी की इंदौर की करें तो यहां पर पेट्रोल 107.26 रुपये और डीजल का भाव 90.92 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा जबलपुर में पेट्रोल 107.25 रुपये व डीजल 90.90 रुपये और ग्वालियर में 107.12, डीजल 90.77 रुपये प्रति लीटर पर जनता को पंपों पर मिल रहा है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव  Daily Petrol Diesel Price

शहर का नाम पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 95.41 86.67
  • मुंबई 109.98 94.14
  • कोलकाता 104.67 89.79
  • चेन्नई 101.40 91.43
  • भोपाल 107.23 90.87
  • बेंगलुरु 100.58 85.01
  • पटना 105.92 91.09
  • रांची 98.52 91.56
  • चंडीगढ़ 94.23 80.09
  • लखनऊ 95.28 86.80
  • देहरादून 99.41 87.56
  • दमन 93.02 86.90
  • पणजी 96.38 87.27
  • पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
  • चंडीगढ़ 94.98 83.89
  • नोएडा 95.51 87.01

इन राज्य में 100 के पार तेल Daily Petrol Diesel Price 

देश के यह वे राज्य हैं, जहां 100 के पार पेट्रोल का भाव है। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख राज्य शामिल हैं। वहीं, महानगरों में पेट्रोल-डीजल सबसे सस्ता दिल्ली और सबसे सस्ता महाराष्ट्र में जनता को मिल रहा है।

100 से कम तेल के दाम Daily Petrol Diesel Price 

अगर कई राज्यों के शहरों में लोगों को 100 के पार पेट्रोल मिल रहा है तो कई राज्यों के शहरों में 100 के नहीं भी इसके भाव बने हुए हैं। 100 रुपए के नीचे पेट्रोल मिलने वाले शहर पोर्ट ब्लेयर, नोएडा, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, शिलांग, पणजी, शिमला, लखनऊ, दिल्ली शामिल है।

सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें Daily Petrol Diesel Price 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी देती हैं, जिसके बाद से देश भर में ताजा रेट्स के अनुसार लोगों को पंपों पर तेल मिलता है।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 3 नवंबर यानी देश में मनाई जा रही छोटी दिपावली के ऐन मौके पर वाहन ईंधन के उत्पाद शुल्क में कटौती की थी जिसके बाद से बढ़े हुए दामों से लोगों को राहत मिली थी और यह राहत का सिलसिला अभी तक भी जारी है। सरकार ने पेट्रोल में 5 रुपए व डीजल में 10 रुपए की कटौती की थी। उसके बाद से देश के विभिन्न राज्यों ने भी अपने यहां वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट में कटौती की है।

Also Read : Rule 134-A के तहत दी परीक्षा में 1867 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण, अलॉट स्कूलों में 24 दिसंबर तक लेना होगा दाखिला

Connect With Us : Twitter Facebook

Mohit Saini

Sub Editor at Indianews.in | Indianewsharyana.com | IndianewsDelhi.com | Aajsamaj.com | Manage The National and Live section of the website | Complete knowledge of all Indian political issues, crime and accident story. Along with this, I also have some knowledge of business.

Share
Published by
Mohit Saini

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago