देश

Dangal Girl Dies : आमिर खान की बेटी का रोल निभा चुकी दंगल गर्ल का निधन, AIIMS में सुहानी भटनागर ने तोड़ा दम

  • निधन की खबर ने फैंस को चौंकाया 

India News (इंडिया न्यूज़), Dangal Girl Dies, नई दिल्ली : अभिनेता आमिर खान की चर्चित फिल्म दंगल में आमिर खान की छोटी बेटी बबीता का किरदार अदा करने वाली सुहानी भटनागर का आज निधन हो गया। वो महज 19 वर्ष की थी। फरीदाबाद के सेक्टर 17 निवासी दंगल फिल्म में किरदार अदा करने के बाद सुहानी को दंगल गर्ल के नामा जाने लगा था।

सुहानी ने आमिर खान की छोटी बेटी का रोल किया था अदा

सुहानी ने आमिर खान की फिल्‍म दंगल में छोटी बेटी का रोल किया था। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में उनकी छोटी बेटी का रोल करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर ने बेहद कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मां की रोते हुए तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। ये दिल को तोड़ने वाली हैं। बता दें कि सुहानी काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उनके पूरे शरीर में फ्लूइड का जमा होना बताया जाता है। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था।

इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उनका इतना दुष्प्रभाव हुआ कि धीरे-धीरे उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा। एक्ट्रेस सुहानी के निधन से मां-बाप समेत परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग सुहानी को दंगल गर्ल के नाम से भी जानते थे। अभी उन्होंने अपना करियर बनाने की ओर पहला कदम रखा ही था कि उनके निधन की खबर ने फैंस को चौंका दिया है। कई इंटरव्यू में सुहानी ने बताया था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लौटने का प्लान बनाया था। आज सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया गया।

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Crime: टीचर ने की बच्चों की इस वजह से पिटाई, छात्रों के हाथ- पैर पर बरसाए डंडे

Haryana Crime: टीचर ने की बच्चों की इस वजह से पिटाई, छात्रों के हाथ- पैर…

8 mins ago

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

11 hours ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

12 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

12 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

12 hours ago