Categories: देश

Day 17th of Russian invasion of Ukraine दोनों देश झुकने को तैयार नहीं, हमले जारी, यूक्रेन के मेलिटोपोल का मेयर अगवा

Day 17th of Russian invasion of Ukraine

इंडिया न्यूज, मॉस्को/कीव।
Day 17th of Russian invasion of Ukraine रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को आज 17 दिन हो रहे हैं, लेकिन युद्ध पर अभी विराम नहीं लगा है। दोनों देश किसी भी तरह से झुकने को तैयार नहीं हैं। रूस कीव की तबाही को लेकरफाइनल तैयारी कर रहा है। रूसी सैनिक लगातार यूक्रेन पर बम बरसा रहे हैं। इस बीच जानकारी सामने आई है कि रूस की बमबारी में यूक्रेन के ब्रोवरी जिले स्थित खाद्य गोदाम में भयंकर आग लग गई है। जिस कारण अब यहां खाद्य संकट भी पैदा हो सकता है, हालांकि यूक्रेन भी रूसी सेना का जमकर मुकाबला कर रहा है।

यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर का मेयर अगवा (Melitopol Mayor Ivan Fedorov ‘kidnapped’ by Russia)

बताया जा रहा है कि यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर के मेयर इवान फेडोरोव (Melitopol Mayor Ivan Fedorov) का कथित तौर पर रूसी सेना द्वारा अपहरण कर लिया गया है क्योंकि मेयर ने रूसी सेना को सहयोग करने से साफ मना कर दिया था। इस घटना की निंदा करते हुए राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि मेयर के अपहरण की यह घटना लोकतंत्र के खिलाफ एक युद्ध अपराध है।

रूस को घेराव के लिए अमेरिका ने भेजे सैनिक

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्होंने रूस की लगती सीमाएं लिथुआनिया, लातविया, एस्टोनिया और रोमानिया में 12,000 सैनिकों को स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध में विजयी नहीं होंगे जो उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ छेड़ा है। वहीं मालूम हुआ है कि नाटो रूस की सीमा के पास सैनिकों का प्रशिक्षण शुरू करेगा।

इतने लोग अभी तक यूक्रेन छोड़ चुके

अभी तक की बात की जाए तो संयुक्त राष्ट्र के अनुसार कम से कम 25 लाख यूक्रेनियन देश छोड़कर चले गए हैं। माना जा रहा है कि इन हालातों में 40 लाख लोग यूक्रेन से भाग सकते हैं।

Also Read: Delhi Fire Accident 7 लोगों की मौत, 60 झुग्गियां राख

Read More: Corona Cases Today जल्द तीसरी लहर का होगा खात्मा, आज केसों में काफी गिरावट

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Poll : निवर्तमान विधायकों को इस तारीख से पहले खाली करने होंगे सरकारी आवास

15 दिन में रेंट नहीं जमा करवाया  तो निर्धारित हाउस रेंट से 150 गुना ज्यादा…

20 mins ago

Haryana Election 2024: ‘कांग्रेस में दलित बहन का अपमान, वो आएं…, बीच चुनाव में खट्टर का शैलजा को खुला ऑफर

Haryana Election 2024: 'कांग्रेस में दलित बहन का अपमान, वो आएं..., बीच चुनाव में खट्टर…

29 mins ago

Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

2 hours ago

Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने में ना करें देरी

Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने…

2 hours ago