Categories: देश

Tamil Nadu Accident : कार गहरी खाई में गिरी, 8 श्रद्धालुओं की मौत

इंडिया न्यूज, Tamil Nadu accident : तमिलनाडु में एक बड़ा हादसा हो गया। एक कार के गहरी खाई में गिरी जिससे 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। थेनी जिले में कुमुली पहाड़ी पर दुर्घटना हुई। जिला कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने यह जानकारी दी है। महाराष्ट्र में भी एक कार हादसा हुआ, जिसमें बीजेपी के विधायक जयकुमार गोरे बाल-बाल बच गए।

सबरीमाला मंदिर से लौट रहे थे सभी श्रद्धालु

केवी मुरलीधरन के अनुसार हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु सबरीमाला मंदिर से लौट रहे थे। तभी, उनकी कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इसमें दो लोग घायल भी हुए हैं। कलेक्टर ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

अंदीपट्टी के रहने वाले थे हताहत, मृतकों में एक नाबालिग

पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर चालक से वाहन पर से नियंत्रण खो गया, जिससे ये दुर्घटना हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। सभी लोग जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे। हादसे पर विस्तृत जानकारी अवेट्ड है।

वहीं महाराष्ट्र के सतारा जिले में पुणे-पंढरपुर मार्ग पर बीजेपी विधायक जयकुमार गोरे की कार आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे कल रात 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। जयकुमार की पसली फ्रैक्चर हो गई है। वहीं उनके साथ जा रहे ड्राइवर और दो गार्ड को गंभीर चोटें आई हैं। घायल विधायक पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों को बारामती रेफर कर दिया गया है। ड्राइवर को नींद आ गई थी जिसके कारण संतुलन खोने से कार खाई में गिरी।

यह भी पढ़ें : India Corona Update : चीन में हालात फिर खराब, भारत में आज केस बढ़े

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Adampur Assembly : चुनावी दंगल में नौकरशाह से चित हुआ है बिश्नोई परिवार

दादा भजनलाल के बाद अब पोता भव्य बिश्नोई दूसरी बार आईएएस अफसर से हारा 2019…

2 hours ago

Dr. Archana Gupta : भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता को बधाई देने वालों का लगा तांता

कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा कुशल नेतृत्व की वजह से जीते चुनाव : डॉ अर्चना…

3 hours ago

Uchana Assembly : बीरेंद्र परिवार को पांच साल तक रहेगी “मात्र 32 मतों से हार” की टीस

पांच साल तक बीरेंद्र सिंह परिवार को चुभेगा 32 वोटों से हार का दर्द पहली…

3 hours ago

Sharadiya Navratri की छठ पर कात्यायनी देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़

श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा कर मांगी मन्नतें, मेले में श्रद्धालुओं ने की जमकर…

3 hours ago

Fast Track Court : 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को आजीवन कारावास

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला, एक लाख रुपये जुर्माना भी किया Fast Track Court…

3 hours ago