देश

Gallantry Award 2023 : विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार पाने वाली वायुसेना की पहली महिला अफसर बनीं

India News (इंडिया न्यूज), Gallantry Award 2023, नई दिल्ली : विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार पाने वाली भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी बन गईं। वायुसेना के प्रवक्ता के अनुसार, राजस्थान निवासी दीपिका मिश्रा हेलीकॉप्टर पायलट हैं। उन्हें मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान के दौरान ‘‘अदम्य साहसिक’’ कार्य के लिए ‘वायु सेना पदक’ (वीरता) से सम्मानित किया गया।

कई अधिकारी और वायु योद्धा युद्ध सेवा पदक और अन्य पुरुस्कार से सम्मानित

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर चौधरी ने यहां सुब्रतो पार्क में वायुसेना सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में कई अधिकारियों और वायु योद्धाओं को युद्ध सेवा पदक और अन्य पुरस्कार दिए। प्रवक्ता ने कहा कि वायुसेना के दो अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक, 13 अधिकारियों और वायु योद्धाओं को वायु सेना पदक (वीरता), 13 अधिकारियों को वायु सेना पदक और 30 को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किये गये।

58 पुरस्कार वितरित किए गए

उन्होंने कहा कि कुल 58 व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान किया गया जिनमें से 57 वायुसेना से और एक सेना से है। विंग कमांडर दीपिका मिश्रा के बारे में उन्होंने कहा कि वायुसेना के इतिहास में वीरता पुरस्कार पाने वाली वह वायुसेना की पहली महिला अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि सेवा के प्रति समर्पण के लिए वायुसेना से महिलाओं को पहले भी पुरस्कार प्राप्त हुए हैं लेकिन यह पहली बार है जब वायुसेना की किसी महिला अधिकारी को वीरता पुरस्कार मिला है।

आपको जानकारी दे दें कि दीपिका मिश्रा ने अगस्त 2021 में उत्तरी मध्य प्रदेश में ‘‘मानवीय सहायता और अचानक आई बाढ़ के बाद आपदा राहत अभियान’’ के दौरान अथक कार्य किया था। बचाव अभियान आठ दिनों तक चला और उन्होंने महिलाओं और बच्चों सहित 47 लोगों की जान बचाई। अधिकारियों ने कहा कि उनके बहादुरीपूर्ण और साहसिक प्रयासों ने न केवल प्राकृतिक आपदा में कीमती जान बचाईं, बल्कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना भी पैदा की।

यह भी पढ़ें : Robert Vadra-DLF Land Deal : रॉबर्ट वाद्रा-डीएलएफ जमीन सौदे में कोई उल्लंघन नहीं हुआ : हरियाणा सरकार

यह भी पढे़ें : Civil Services Day : लोक सेवक यह जरूर सोचें कि सत्ता में बैठी पार्टियां कहीं सरकारी धन का दुरुपयोग तो नहीं कर रहीं : मोदी

यह भी पढ़ें : Parivartan Padyatra Aapke Dwar : अभय चौटाला बोले-राम राम के साथ कहो परिवर्तन करो-परिवर्तन करो

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ladwa Legislative Assembly के डींग, बाबैन मंडल, मरचहेडी और कसीथल गांव में सुमन सैनी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

लाडवा में जन-जन तक भाजपा की नीतियों का प्रचार कर रही सीएम नायब सैनी की…

34 mins ago

Haryana Elections 2024: कांग्रेस की एकता पर स्मृति ईरानी ने ली चुटकी, जानें क्या कहा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: सोमवार को अंबाला के नारायणगढ़ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष…

40 mins ago

Mahipal Dhanda : बीजेपी सरकार ने एमएसपी में वृद्धि करके किसानों को राहत दी व उनकी आय बढ़ाई : महीपाल ढांडा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : पानीपत ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महीपाल…

1 hour ago

Haryana Elections 2024: प्रियंका गांधी ने किया प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला, MSP का उठाया मुद्दा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा के नारायणगढ़ में एक चुनावी सभा के दौरान…

1 hour ago

Panipat Police का नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार : 70 किलो 50 ग्राम गांजा के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Police : पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में…

2 hours ago

Haryana Elections: राहुल गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और शैलजा का हाथ थाम दिया एकजुटता का संदेश, देखें

India News Haryana, Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…

2 hours ago