होम / Delhi BJP and AAP Protest: दिल्ली भाजपा और आप का पार्टी दफ्तर पर प्रदर्शन

Delhi BJP and AAP Protest: दिल्ली भाजपा और आप का पार्टी दफ्तर पर प्रदर्शन

• LAST UPDATED : February 7, 2023

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Delhi BJP and AAP protest): दिल्ली मेयर के चुनाव बार-बार रद हो जाने के बाद आज आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। सुबह से ही दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता अपने-अपने पार्टी दफ्तर पर एकत्रित हुए और एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों दलों ने एक दूसरे पर नगर निगम मेयर के चुनाव में देरी कराने का आरोप लगाया।

दरअसल बीते कल सोमवार 6 फरवरी को एमसीडी सदन की कार्यवाही हंगामे के बीच स्थगित कर दी गई। जिसके कारण एक बार फिर से मेयर का चुनाव टल गया। ज्ञात रहे कि आम आदमी पार्टी की तरफ से शैली आॅबराय जबकि भाजपा की तरफ से रेखा गुप्ता मेयर पद के लिए उम्मीदवार हैं।

इस बात को लेकर हुआ विवाद

सोमवार को जैसे ही एमसीडी सदन की बैठक शुरू हुई तो एमसीडी की अध्यक्षता कर रहे सत्य शर्मा ने कहा कि उप-राज्यपाल ने जिन 10 मेंबर्स को नॉमिनेट किया है, वो वोट डाल सकेंगे। 10 नॉमिनेटेड मेंबर्स को वोट की मंजूरी मिलने के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी के मेंबर्स ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

इसके साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि लगातार तीसरी बार मेयर का चुनाव न होने के बाद अब आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। ध्यान रहे कि इससे पहले सदन की 6 और 24 जनवरी को हुई बैठक में भी मेयर का चुनाव नहीं हो पाया था।

ये भी पढ़ें:  सिर्फ भगवा पहनने से कोई धार्मिक नेता नहीं बनता : राहुल गांधी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox