देश

Delhi BJP Protest : भाजपा ने केजरीवाल के आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया

India News, इंडिया न्यूज, Delhi BJP Protest, नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास परिसर में 45 करोड़ रुपए के खर्च से किए गए ‘सौंदर्यीकरण’ को लेकर हुए विवाद के बाद सोमवार को उनके आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

द्वार खोलने का आग्रह, भले ही प्रवेश के लिए टिकट हो…

भाजपा ने मुख्यमंत्री से सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के आवास के द्वार आम जनता के लिए खोलने का आग्रह किया, ताकि वे खुद उनकी ‘आलीशान जीवनशैली’ को देख सकें, भले ही प्रवेश के लिए टिकट हो।चांदनी चौक से भाजपा सांसद हर्षवर्धन ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए कहा कि केजरीवाल को अपना ‘बंगला’ आम लोगों के लिए खोलना चाहिए, ताकि वे वहां हुए नवीनीकरण का काम देख सकें।

आधिकारिक आवास के ‘सौंदर्यीकरण’ पर 45 करोड़ रुपए खर्च करने के आरोप

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने तंज करते हुए कहा कि वह प्रवेश टिकट जारी करके भी ऐसा कर सकते हैं। भाजपा ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 2020-22 के दौरान अपने आधिकारिक आवास के ‘सौंदर्यीकरण’ पर 45 करोड़ रुपए खर्च किए।

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा था, ‘‘इसमें सबसे शर्मनाक बात यह है कि यह घोटाला ऐसे समय में किया गया जब दिल्ली में कोविड महामारी अपने सबसे भयावह रूप में थी और हर दिन सैकड़ों लोग मर रहे थे।’ केशवपुरम और चांदनी चौक जिला इकाइयों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी धरने में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें : Wrestlers Protest at Jantar Mantar : प्रताड़ना के बारे में प्रधानमंत्री को बताया था : विनेश फोगाट

यह भी पढ़ें : PM Modi Mann ki Baat Live : मेरे लिए यह आस्था, एक व्रत : मोदी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Fraud in Jind : गूगल में रेटिंग देकर रुपए कमाने का झांसा…, और इतने लाख रुपए हड़प लिए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud in Jind :जींद के मुआना गांव निवासी एक व्यक्ति…

3 hours ago

Anil Vij का विपक्ष पर तंज : कांग्रेस के मंथन में सिर्फ विष ही विष… 

किसानों को प्रणालीबद्ध तरीके से खाद मुहैया करवाया जा रहा  अंबाला से जल्द शुरू होगी…

3 hours ago