Categories: देश

Delhi Fire Accident 7 लोगों की मौत, 60 झुग्गियां राख

Delhi Fire Accident

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Delhi Fire Accident दिल्ली में शुक्रवार देर रात गोकलपुरी थाना क्षेत्र के गांव गोकलपुर (Village Gokalpur) में मेट्रो के पिलर नंबर 12 के पास झुग्गियों में आग लग गई जिस कारण सात लोग जिंदा जल गए। वहीं आग से 60 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। जैसे ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना की सूचना मिली तो उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख जताया। मालूम हो कि हादसा कल रात लगभग 1 बजे के आसपास हुआ। जानकारी देते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि जैसे ही आग की सूचना मिली तो तुरंत टीम को मौके पर भेजा। आग इतनी भड़क गई कि इसने 7 लोगों की जान ले ली। Fire Breaks Out In Delhi Slums

मृतकों में 11 साल का बच्चा भी शामिल, कई लोग झुलसे

दमकल विभाग ने बताया कि फिलहाल सभी 7 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया। शव इतनी बुरी तरह झुलस गए हैं कि अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। यह भी पता नहीं चला है कि शव महिलाओं के हैं या पुरुषों के हैं। 13 दमकल गाड़ियों की सहायता से सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस के अनुसार मृतकों में एक 11 साल का बच्चा भी शामिल है।

दिल्ली के सीएम का ट्वीट

सुबह सुबह ये दु:खद समाचार सुनने को मिला। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।’

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Panchkula Assembly : पंजाबी समाज का भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता को समर्थन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panchkula Assembly : पंजाबी समाज की विभिन्न शाखाओं एवं संस्थाओं…

30 mins ago

Panipat Crime : पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थान पर 6 कारों से 19 लाख 63 हजार 800 रुपए कैश किया बरामद

विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर पानीपत पुलिस अलर्ट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime…

44 mins ago

Accused Arrested With Ganja : डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ एक चढ़ा पुलिस हत्थे

गांव धरौदी तथा लोन के बीच कर रहा था ग्राहकों का इंतजार India News Haryana…

55 mins ago

Jind Crime News : जींद में लोहा कारोबारी से मांगी दस लाख की चौथ

पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला India News…

2 hours ago