होम / Delhi Fog Effects : धुंध-कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 20 ट्रेनें लेट

Delhi Fog Effects : धुंध-कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 20 ट्रेनें लेट

• LAST UPDATED : January 8, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Delhi Fog Effects, नई दिल्ली : इन दिनों पूरे उत्तरी भारत का मिजाज बदला हुआ है। कड़ाके की ठंड जारी है। कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्यों में कम बर्फबारी हो रही, लेकिन मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर जारी है। घने कोहरे के कारण रेल और विमान सेवा पर गहरा असर पड़ रहा है। इसी कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। भारत के कई हिस्सों में कोहरे के कारण आज जनवरी को दिल्ली क्षेत्र में 20 ट्रेनें देरी से पहुंचीं।

कल धूप निकलने से ठंड से रही राहत

बता दें कि कल 7 जनवरी को दिल्ली में धूप निकली थी, जिससे लोगों को थोड़ी बहुत ठंड से राहत मिली। वहीं आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री है। दिल्ली में 11 जनवरी तक शीतलहर और कोहरा रहने की संभावना है। 9 और 10 दिसंबर को भी बूंदाबांदी के भी आसार बने हुए हैं। दिल्ली एनसीआर में आने वाले अगले 5 दिनों तक शीतलहर और भीषण ठंड से राहत मिलने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है। फिलहाल लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वीडियो दक्षिण मोती बाग से है।

यह भी पढ़ें : Covid Cases in India Live Updates : देश में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई, 4 मरीजों की मौत

यह भी पढ़ें : Bilkis Bano Gangrape Case Hearing : गुजरात सरकार को रिहाई का फैसला लेने का कोई अधिकार नहीं

यह भी पढ़ें : Mallikarjun Kharge Appeal : मीडिया कांग्रेस की सपोर्ट करे, नहीं तो पार्टी खत्म हो जाएगी : मल्लिकार्जुन खड़गे

Tags: