Categories: देश

Delhi Gangrape Case : महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

इंडिया न्यूज, Delhi Gangrape Case : कुछ दिन पहले राजधानी दिल्ली कालिंदी कुंज इलाके से एक रेप का मामला सामने आया था। जहां म्यांमार की रोहिंग्या शरणार्थी महिला का अपहरण कर ऑटो ड्राइवर सहित चार लोगों ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता को जब होश आया तो उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया, जहां ऑटो चालक सहित चार लोग वहां मौजूद थे और फिर उन सबने दुष्कर्म किया और अगले दिन पीड़िता को एक सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़िता ने पिछले हफ्ते एक एनजीओ को इस घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज हुआ था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फूटेज को खंगालकर आरोपियों की पहचान की कोशिश में लगी हुई है और जल्दी अपराधी पकड़े जाएंगे। वहीं इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और उनसे FIR और कार्रवाई की रिपोर्ट जल्द से जल्द मांगी है।

जानें वारदात को ऐसे दिया था अंजाम

ये मामला 23 फरवरी का है म्यांमार मूल की एक महिला ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई और एक ऑटो चालक सहित उसके चार अन्य साथियों पर अपहरण करके दुष्कर्म करने आरोप लगाया है। पुलिस के द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म की घटना रविवार की बताई जा रही है।

जब एक ऑटो चालक ने म्यांमार मूल की महिला को बहला-फुसलाकर अपने ऑटो में बैठाया और उसके बाद एक कपड़े को उसके नाक के सामने रख दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने के बाद पीड़िता ने अपने आपको एक कमरे में पाया, जहां वो ऑटो ड्राइवर सहित उसके 4 अन्य साथी मौजूद थे, जिसके बाद उन चारों ने पूरी रात एक-एक करके पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के दौरान पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई।

ये भी पढ़ें: E-Tendering Dispute : प्रदेश में नहीं थम रहा ई-टेंडरिंग विवाद, रात भी सरपंचों ने सड़कों पर काटी

ये भी पढ़ें: Aap on Sarpanch Protest : प्रदर्शन कर रहे सरपंचों पर वाटर कैनन और बल प्रयोग तानाशाही : निर्मल सिंह

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM Nayab Saini : हरियाणा तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर प्रधानमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता रहेगा

हरियाणा ने मन बना लिया, कांग्रेस के झूठ और भ्रष्टाचार की दुकान नहीं चलने देंगे…

2 hours ago

Haryana Assembly Elections 2024 : भाजपा और कांग्रेस को बागियों के खिलाफ सख्ती से परहेज क्यों ?

भाजपा कांग्रेस के तीन दर्जन से ज्यादा बागी नेता मैदान में पूर्ण बहुमत नहीं मिलने…

2 hours ago

Supriya Shrinet : कंगना के बयान को लेकर खुद प्रधानमंत्री मोदी या पार्टी अध्यक्ष नड्डा दें स्पष्टीकरण

India News Haryana (इंडिया न्यूज) Supriya Shrinet : तीन कृषि कानूनों को लेकर मंडी सांसद…

2 hours ago

Mayawati taunts Rahul : आरक्षण को लेकर राहुल गांधी गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग 

अपना आरक्षण बचाना है तो कांग्रेस व बीजेपी को वोट नही देना उचाना में इनेलो-बसपा…

3 hours ago

Hathin Assembly Constituency : केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

मनोज रावत को जिताओ हथीन क्षेत्र में विकास की कमी नहीं रहेगी  India News Haryana…

3 hours ago

Delhi Government ने की श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने की घोषणा 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi Government : दिल्ली सरकार ने दीवाली से पहले लाखों…

4 hours ago