India News (इंडिया न्यूज), Delhi Ramlila Maidan Accident, नई दिल्ली : दिल्ली के बाहरी उत्तरी क्षेत्र में स्थित रामलीला मैदान में तकनीकी खराबी के कारण एक बड़ा झूला चलते-चलते बीच में ही रुक गया, जिसके बाद 20 लोगों को झूले से सुरक्षित उतारा गया। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ज्ञात रहे कि सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित हो रहे घटना के वीडियो में कई लोग बड़े झूले में फंसे हुए नजर आए, जिन्हें बचाने के लिए अन्य लोग झूले पर चढ़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘ बुधवार रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर सुभाष रामलीला मैदान से 20 से
अधिक लोगों के बड़े झूले पर फंसे होने की जानकारी देने के लिए फोन आया।’’ दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और चार पुरुष, 12 महिलाओं तथा चार बच्चों सहित 20 लोगों को झूले से सुरक्षित रेस्कयू किया गया।
यह भी पढ़ें : India Corona Update : देश में आज आए 48 नए मामले सामने
भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को बुलंदियों पर पहुंचाया : पुष्कर सिंह…
10 साल हमारा राज रहा है और कांग्रेस के कई नेता हमारे दरबार में आया…
11 जिलों के मंडल आयुक्तों, आईजी पुलिस रेंज, डिप्टी कमिश्नर एवं डीईओ, पुलिस आयुक्तों और…
कांग्रेस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बोला हमला, कहा- खुलेआम नौकरियों की बोली लगा…
4 लैपटॉप व 10 मोबाइल फोन बरामद पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में पानीपत…
दलित विरोधी है कांग्रेस पार्टी, दलितों का अपमान कर रही राहुल गांधी आरक्षण खत्म करने…