होम / Delhi Weather : दिल्ली में आंधी, बारिश से गर्मी से राहत मिलने के आसार

Delhi Weather : दिल्ली में आंधी, बारिश से गर्मी से राहत मिलने के आसार

• LAST UPDATED : April 19, 2023

इंडिया न्यूज, New Delhi (Delhi Weather) : राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को आंधी और हल्की बारिश के कारण अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी के प्रकोप से थोड़ी राहत मिल सकती है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।

सुबह न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। विभाग के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह लगातार चौथा दिन था, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया था।

मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में लगातार तीसरे दिन लू की स्थिति थी

आईएमडी के मुताबिक, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्र में 30 डिग्री सेल्सियस के पार जाने या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर चलने वाली गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। वहीं, तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।

इस महीने की शुरुआत में मौसम विभाग ने अप्रैल से जून के बीच उत्तर-पश्चिमी और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया था। विभाग ने कहा था कि इस अ‍वधि में मध्य, पूर्व और उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा दिनों तक लू चलने की आशंका है।

दिल्ली में 2022 में अप्रैल का महीना ज्ञात मौसम इतिहास का दूसरा सबसे गर्म अप्रैल महीना दर्ज किया गया था, जिसमें औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था। पिछले साल अप्रैल में शहर में नौ दिन लू चली थी। इनमें से चार दिन महीने के शुरुआती दस दिनों में पड़े थे, जो 2010 के बाद इस महीने में सर्वाधिक थे।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल 28 और 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह बीते 12 वर्षों में अप्रैल में दिल्ली में दर्ज सर्वाधिक अधिकतम तापमान था।

यह भी पढ़ें : Coronavirus India Live Update : कोरोना की रफ्तार आज फिर बढ़ी, 24 घंटों में 38 की मौत

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Kurukshetra में किसानों की महापंचायत, 3 अक्टूबर को रेलवे ट्रैक जाम करने का निर्णय 
Sirsa Murder News : तेजधार हथियार से गला काटकर युवक की हत्या
Haryana Election 2024 : चेकिंग के दौरान 10 कारों से 15 लाख 41 हजार 700 रुपये कैश बरामद किया
Deepender Warned The Voters : दीपेंद्र ने मतदाताओं को किया सचेत : वोटकाटू दल व निर्दलियों का कोई भरोसा नहीं कि वो कहां जाएंगे 
Mahipal Dhanda : पानीपत ग्रामीण विधानसभा को विकास कार्यों में नंबर 1 ले जाना लक्ष्य
Dr. Ashok Kumar Verma : 169 बार रक्तदान व 81 बार प्लेटलेट्स दान करने पर पुलिस उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा हुए सम्मानित
Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद किया रास्ता साफ
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox