Categories: देश

Demonstrations in France : फ्रांस सरकार के इस फैसले से गुस्साए लोग सड़कों पर उतरे

इंडिया न्यूज, पेरिस (Demonstrations in France) : फ्रांस में लोग एक बार फिर से सड़कों पर उतर आएं हैं। लोगों के आक्रोश का कारण फ्रांस सरकार द्वारा बिना वोटिंग करवाए पेंशन सुधार बिल पास करना है। इस बिल के तहत रिटायरमेंट उम्र बढ़ा दी गई है। फ्रांस की नेशनल असैंबली में प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बॉर्न ने संवैधानिक ताकत का इस्तेमाल करते हुए बिना वोटिंग के ही बिल पास करवा दिया। प्रधानमंत्री का यह फैसला लोगों के गले नहीं उतरा और वे सड़कों पर उतर आए।

62 से 64 साल कर दी गई रिटायरमेंट की उम्र

फ्रांस सरकार ने पेंशन सुधार बिल पास करते हुए कर्मियों की रिटायरमेंट ऐज 62 से बढ़ाकर 64 साल कर दी है। सरकार के इस फैसले से वहां के हजारों कर्मचारी प्रभावित होंगे। जिससे वे सड़कों पर उतर आए हैं। आपको बता दें कि फ्रांस के पीएम ने इस बिल को पास करने के लिए आर्टिकल 49.3 का इस्तेमाल किया है जिसके तहत बहुमत न होने पर सरकार के पास बिना वोटिंग के बिल पास करने का अधिकार होता है।

पेरिस की सड़कों पर उतरे हजारों लोग

सरकार के इस फैसले के बाद हजारों लोग पेरिस की सड़कों पर उतर आए। इस दौरान प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए। पुलिस को उनपर काबू पाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा व पुलिस ने सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया। सरकार के फैसले के विरोध में 23 मार्च को कई फ्रेंच यूनियन ने हड़ताल की घोषणा की है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में फ्रांस में सरकार और लोगों के बीच टकराव बढ़ेगा।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Indian Railways : इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, एसी श्रेणी में ले जा सकेंगे सहायक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Indian Railways : सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि…

3 seconds ago

Haryana New Goverment: हरियाणा में किस दिन होगा शपथ ग्रहण? हो गया तय, PM Modi भी होंगे शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। अब…

12 mins ago

Balraj Kundu: बंद करवा दी लड़कियों के लिए ये सेवा, चुनाव में हारने के बाद पूर्व विधायक का फैसला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Balraj Kundu: कुंडू ने हार के बाद अपने समर्थकों की…

27 mins ago

Bhupendra Hooda: भूपेंद्र सिंह हुड्डा से आखिर क्यों नाराज हैं कांग्रेस आलाकमान? बैठक में भी नहीं किया गया आमंत्रित

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के अंदरूनी रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। कई नेता…

35 mins ago

Paddy Procurement : हरियाणा में अब तक इतने लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Paddy Procurement : हरियाणा में खरीफ विपणन सीजन 2024- 25…

38 mins ago

CM Saini: धान खरीद में देरी से गुस्साए किसान, लगाया जाम, सीएम सैनी ने दिया ये आश्वासन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini: हरियाणा में धान खरीद और उठान की धीमी…

47 mins ago