Ram Rahim Parole : डेरामुखी ने पैरोल को लेकर फिर दाखिल की अर्जी

इंडिया न्यूज, Haryana (Ram Rahim Parole) : साध्वी यौन शोषण और हत्या के मामले में रोहतक सुनारियां जेल में बद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ सकता है। जी हां, डेरामुखी ने हरियाणा सरकार के पास पैरोल की अर्जी दाखिल की है। मालूम रहे कि कुछ माह पहले भी डेराप्रमुख राम रहीम पैरोल पर बाहर आया था।

संत शाह सतनाम महाराज का 25 जनवरी को जन्मदिवस

जानकारी के मुताबिक डेरा सच्चा सौदा के दूसरे संत शाह सतनाम महाराज का 25 जनवरी को जन्मदिन पर सिरसा डेरे में बड़ा कार्यक्रम किया जाना है जिसमें डेराप्रमुख शामिल होना चाहता है जिसको लेकर उसने सरकार को अर्जी डाली है।

सरकार व जेल प्रशासन कर रहा मंथन

डेरामुखी ने जेल प्रशासन को आवेदन भेजकर सिरसा आने की अनुमति मांगी है वहीं अर्जी लगाने के बाद अब हरियाणा सरकार और प्रशासन सुरक्षा को लेकर मंथन कर रहे हैं, क्योंकि उनका बाहर आना एक बड़ा खतरा भी हो सकता है।

पहले कई बार मिल चुकी पैरोल

राम रहीम को जुलाई 2017 में यौन शोषण मामले में सजा हुई थी। सुनारियां जेल रोहतक में रहते हुए डेरामुखी को अभी तक 3 बार पैरोल मिल चुकी है। मालूम रहे कि इससे पहले भी राम रहीम को फरवरी 2022, जून, 2022 और अक्टूबर 2022 में पैरोल मिली थी। पहली जब पैरोल मिली थी तब वह गुरुग्राम के आश्रम में रहा था। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम में 30 दिन रहा और तीसरी बार जब पैराल मिली तो फिर वह यूपी के बागपत आश्रम में रहा जहां उसने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सत्संग भी किया।

ये भी पढ़ें : Haryana Weather : हिसार का बालसमंद प्रदेश में सबसे ठंडा, तापमान माइनस में

ये भी पढ़ें : India Coronavirus : देशभर में थमता नजर आ रहा कोरोना, आज मात्र इतने केस

ये भी पढ़ें : Nepal Plane Crash VIDEO : नेपाल प्लेन क्रैश का वीडियो आया सामने, 5 भारतीय भी बने अकाल मौत का ग्रास

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

5 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

6 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

6 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

7 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

8 hours ago