होम / Ram Rahim : डेरामुखी असली या नकली, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Ram Rahim : डेरामुखी असली या नकली, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

• LAST UPDATED : March 1, 2023

इंडिया न्यूज, New Delhi/Haryana (Ram Rahim) : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की समस्याएं अभी खत्म नहीं हुई हैं। जहां उसकी पैरोल की 1-2 दिन ही रह गए हैं वहीं अब असली-नकली के दावे वाल मामला भी सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा है जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 13 मार्च को सुनवाई का फैसला ले लिया है। मामले में केंद्र और हरियाणा सरकार को पार्टी बनाया गया है। याचिका बीते वर्ष 12 नवंबर को दायर की गई थी।

Ram Rahim

Ram Rahim

पहले हाईकोर्ट में रद कर दी थी याचिका

आपको जानकारी दे दें कि जुलाई, 2022 में राम रहीम की पैरोल के समय मोहित इन्सा व अन्य 19 लोगों ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, किंतु हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी और याचिकाकर्ताओं को कोर्ट से इतना सुनने को भी मिल गया था कि ये कोई फिल्म नहीं चल रही।

मोहित इंसा के खिलाफ मानहानि का केस

उधर डेरा ट्रस्टी ने भी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में मोहित इंसा के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है। साथ ही सिरसा की अदालत में मोहित इंसा के खिलाफ उनकी धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दायर किया है। फिलहाल कोर्ट ने जमानत दी हुई है।

ज्ञात रहे कि डेरा प्रेमियों का एक ग्रुप डेरा मैनेजमेंट के खिलाफ है, जिसने हाल ही में डेरा प्रमुख के दांत भी नकली होने का दावा किया था। मोहित इंसा खुद एक डेंटिस्ट है, उन्होंने राम रहीम के दांत को नकली बताया है।

2 मार्च को पूरी होने जा रही है पैरोल

सिरसा डेरा मुखी राम रहीम की पैरोल 2 मार्च को खत्म हो जाएगी। 21 जनवरी 2023 में रोहतक की सुनारिया जेल से पैरोल पर बाहर आया था। तब से लेकर वह यूपी के बरनावा आश्रम में ही सत्संग कर रहा है।

यह भी पढ़ें : LPG Price Hike : होली से पहले लोगों को मिली महंगाई की ‘लाली’, घरेलू-कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT