होम / Digvijay Chautala Wedding : पंजाब की लगन रंधावा के साथ परिणय सूत्र में बंधे दिग्विजय चौटाला

Digvijay Chautala Wedding : पंजाब की लगन रंधावा के साथ परिणय सूत्र में बंधे दिग्विजय चौटाला

• LAST UPDATED : March 16, 2023

इंडिया न्यूज, New Delhi/Haryana (Digvijay Chautala Wedding) : हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भाई और जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला गुरुग्राम में लगन रंधावा के साथ परिणय सूत्र में बंध गए हैं।

इस खास मौके पर दिग्विजय चौटाला ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहन रखी थी, वहीं पत्नी लगन भी रंधावा ट्रेडिशनल लाल रंग के लहंगे के साथ व्हाइट और ग्रीन ज्वेलरी एवं हाथों में लाल रंग के चूड़े के साथ काफी आकर्षक लग रही थी। आपको बता दें कि दिग्विजय चौटाला की शादी का खाना भी सुर्खियाों में रहा, क्योंकि इस शादी समारोह में 4000 VIP सहित 60 हजार लोगों के खाने-पीने का इंतजाम किया गया था।

कौन है दिग्विजय सिंह चौटाला?

दिग्विजय सिंह चौटाला हरियाणा के बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के भाई भी हैं। इनके पिता का नाम अजय चौटाला और दादा का नाम ओमप्रकाश चौटाला है जो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल दिग्विजय सिंह चौटाला जननायक जनता पार्टी (जजपा) महासचिव के पद पर कार्यरत हैं।

कौन हैं दिग्विजय सिंह चौटाला की पत्नी

आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह चौटाला की दुल्हन लगन रंधावा पंजाब के राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं। लगन के पिता का नाम गिरकरण सिंह रंधावा तथा माता का नाम रमिंन्द्र कौर है। बता दें कि लगन रंधावा अमृतसर निवासी हैं।

यह भी पढ़ें : 6th International Film Festival : छठे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में छाई सितारों की चमक

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox