इंडिया न्यूज, New Delhi/Haryana (Digvijay Chautala Wedding) : जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे। आज सभी सोशल मीडिया पर उन्हीं के नाम की चर्चाएं हो रही हैं क्योंकि हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला शादी करने जा रहे हैं। जी हां, वे आज लगन रथावा के साथ गुरुग्राम में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आपको यह भी जानकारी दे दें कि शादी समारोह में 4000 वीआईपी सहित 60 हजार लोगों के खाने-पीने का इंतजाम किया गया है।
मालूम रहे कि कल दिग्विजय चौटाला व लगन रंधावा ने दिल्ली में अपने निवास पर सगाई की। उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दिग्विजय के पिता अजय सिंह चौटाला, मां नैना चौटाला, भाई उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और उनकी पत्नी मेघना भी शामिल हुए।
दिग्विजय चौटाला की शादी 15 मार्च यानी आज दिल्ली में पंजाब के जिला अमृतसर की रहने वाली लगन कौर रंधावा के साथ होगी। शादी के कार्यक्रम में कई बॉलीवुड स्टार भी पहुंचेंगे। दिग्विजय चौटाला ने स्वयं बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और मशहूर सिंगर कैलाश खेर को शादी का निमंत्रण दिया है। इतना ही नहीं बाबा रामदेव और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को भी शादी में बुलाया गया है। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र एवं कई राज्यों के दिग्गज नेताओं को समाराेह के लिए निमंत्रण दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Land For Job Case Updates : लालू यादव, राबड़ी देवी और बेटी को मिली जमानत
यह भी पढ़ें : India Corona : कोरोना की फिर बढ़ी रफ्तार, केस 600 के पार
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…