Categories: देश

Earthquake in Indonesia : अब इंडोनेशिया में भूकंप से कांपी धरती

रिएक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई तीव्रता

इंडिया न्यूज, जकार्ता (Earthquake in Indonesia) : विश्व के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं। कुछ दिन पहले तुर्की और सीरिया में जबरदस्त भूकंप आया था। इसके बाद न्यूजीलैंड फिर तुर्की, इंडिया और तजाकिस्तान में भूंकप आया। आज इंडोनेशिया में 6.2 भूकंप आया है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह इंडोनेशिया के तोबेलो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई।

पिछले साल भूकंप ने इंडोनेशिया ने मचाई थी तबाही

भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया से 177 किमी उत्तर में था। फिलहाल भूकंप से नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इंडोनेशिया के हलमहेरा के उत्तर में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। एनएससी के मुताबिक, बीती रात एक बजकर 32 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए और इसका केंद्र 99 किलोमीटर की गहराई में था। पिछले साल भूकंप ने इंडोनेशिया ने तबाही मचाई थी। इससे 268 लोगों से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

कल तजाकिस्तान में आया था 6.8 की तीव्रता का भूकंप

तजाकिस्तान में कल सुबह 5.37 बजे 6.8 की तीव्रता का भूकंप आया था। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार यह तुर्किये के बाद यह किसी देश में यह सबसे बड़ा भूकंप था। इसके झटके चीन तक महसूस किए गए। चीनी भूकंप नेटवर्क केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र चीन और तजाकिस्तान बॉर्डर के साथ सीमा से करीब 82 किमी दूर था। झिंजियांग क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से में काशगर और आर्टक्स में जोरदार झटके महसूस किए गए। वहां भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। इसमें भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Rape Convict Jailed : नाबालिग को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और रेप के दोषी को 20 साल की कैद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rape Convict Jailed  : पानीपत ए.एस.जे. सुखप्रीत सिंह की फास्ट…

8 hours ago

International Mental Health Day पर हिपा गुरुग्राम में हुआ राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

जीवन को जीने का होना चाहिए अलग अंदाज, नहीं करना चाहिए दिखावा "कार्यस्थल पर मानसिक…

9 hours ago

Congress Review Meeting में हरियाणा चुनाव हार के बाद मची हलचल

राहुल गांधी ने दिया फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन आदेश भूपेंद्र हुड्डा और उदयभान की…

10 hours ago