HTML tutorial
होम / तकनीकी समस्या के चलते इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

तकनीकी समस्या के चलते इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

• LAST UPDATED : April 4, 2023

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली (Emergency landing of indigo flight) : तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। फ्लाइट संख्या 6E897 में 137 यात्री सवार थे और यह बेंगलुरु से वाराणसी जा रही थी। घटना आज सुबह सवा छह बजे की है। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

बेंगलुरु से रवाना होते है चला गड़बड़ी का पता

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु से जैसे ही फ्लाइट रवाना हुई उसके कुछ ही देर बाद पायलट को उसमें तकनीकी समस्या का पता चला। इसके बाद पायलट ने तेलंगाना के शमशाबाद हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की।

हाल ही में भी सामने आ चुकी है घटना

बीते दिन बेंगलुरु से अबू धाबी के लिए उड़ान भरने वाली एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट ए237 में भी तकनीकी खराबी आई थी, जिसके तुरंत बाद उसकी वापसी करवाकर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT
we women want

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox