Categories: देश

EPFO ने PF पर बढ़ाई ब्याज दर

इंडिया न्यूज, New Delhi (EPFO) : संगठित क्षेत्र में काम रहे कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है। जी हां, सरकार की ओर से ईपीएफ खाते पर दी जाने वाली ब्याज की दरों में वृद्धि कर दी गई है। सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर 8.15% निर्धारित की गई है। पिछले वर्ष यह ब्याज दर 8.10% थी।

यह दर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) द्वारा की गई बैठक के बाद तय की गई है। इस खबर के बाद कर्मचारी में खुशी का माहौल है। मालूम रहे कि वर्ष 2021-22 में ईपीएफओ ने ईपीएफ पर ब्याज दर घटाकर 8.1% कर दी गई थी वहीं 2020-21 में ईपीएफ पर ब्याज दर 8.5 प्रतिशत थी। इस तरह यह 1977-78 के लिए ईपीएफ की ब्याज दर 8% के बाद 2021-22 दूसरा सबसे कम ब्याज दर वाला साल था। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज को पूरे देशभर में मौजूद पांच करोड़ ईपीएफ सब्सक्राइबर्स के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

गत वर्षों में ईपीएफ पर ब्याज दर इतनी रही

  • वित्त वर्ष 2011-12 के लिए ब्याज दर – 8.25%
  • वित्त वर्ष 2012-13 के लिए ब्याज दर – 8.50%
  • वित्त वर्ष 2013-14 के लिए ब्याज दर – 8.75%
  • वित्त वर्ष 2014-15 के लिए ब्याज दर – 8.75%
  • वित्त वर्ष 2015-16 के लिए ब्याज दर – 8.80%
  • वित्त वर्ष 2016-17 के लिए ब्याज दर – 8.65%
  • वित्त वर्ष 2017-18 के लिए ब्याज दर – 8.55%
  • वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ब्याज दर – 8.65%
  • वित्त वर्ष 2019-20 के लिए ब्याज दर – 8.50%

यह भी पढ़ें : Haryana Coronavirus : प्रदेश में बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, आज इतने केस

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Oath Ceremony Live Update : नायब कैबिनेट में राजेश नागर को मिला मंत्री पद, दूसरी बार बने विधायक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update: हरियाणा के जिला पंचकूला में…

31 mins ago

Haryana Oath Ceremony Live Update : राव इंद्रजीत की लाडली आरती राव पहली बार बनीं विधायक, … और मिल गया बड़ा पद

नई सरकार में एक उप मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री बनाए गए India News Haryana (इंडिया…

49 mins ago

Fire Accident: भीषण दुर्घटना! चार फैक्टरियों में लगी भीषण आग, अफरातफरी का बना माहौल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fire Accident: बहादुरगढ़ के एचएसआईडीसी सेक्टर 16 में सोमवार की…

1 hour ago