देश

Farmers Protest : दिल्ली पुलिस ने मंगवाए आंसू गैस के 30,000 गोले

India News (इंडिया न्यूज़), Farmers Protest, नई दिल्ली : किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन कर रहे हैं और फिलहाल सैकड़ों किसान सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं, वहीं सुरक्षाकर्मी उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में घुसने से रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दिल्ली पुलिस ने अपनी इन्हीं तैयारियों के तहत आंसू गैस के 30,000 गोले मंगवाए हैं। दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि वे प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने पर उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पंजाब में शाम तक किए टोल फ्री

पंजाब में शाम तक किए टोल फ्री, लोगों को टोल से मिली राहत

पंजाब में एक और जहां किसानों द्वारा 12 से शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक रोकने का ऐलान किया हुआ है, वहीं आज 3 घंटे तक टोल प्लाजा भी फ्री कर दिए गए हैं। किसानों के आंदोलन के चलते पंजाब का सबसे बड़ा और महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल 11 से 3 बजे तक फ्री रहेगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि आज नई दिल्ली से अमृतसर रेलवे मार्ग भी बाधित रहेगा। ट्रेनें जहां होंगी उन्हें वहीं रोक दिया जाएगा।

किसान नेताओं ने कहा कि 16 तारीख को ‘भारत बंद’ का ऐलान करते हुए कहा कि हमारा फैसला कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकारों का व्यवहार नहीं बदला तो 18 तारीख को लुधियाना में दोबारा बैठक करके भाजपा के खिलाफ सख्त रणनीति अपनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest Part 2 : महिलाएं भी पहुंचीं शंभू बॉर्डर पर, दिल्ली पहुंचकर ही रहेंगे

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : हरियाणा के किसान संगठन और खापें आईं समर्थन में

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Congress Candidate Varinder Shah : पहली कलम से Property ID और PPP की पीपनी बजा देंगे : वरिंदर शाह

कांग्रेस की जीत का अभियान अब बन चुका है जन आंदोलन- मेरी जीत का मतलब…

7 mins ago

Pundri’s SHO Suspended : दीपेंद्र हुड्डा के हेलीकॉप्टर की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी सस्पेंड, जानिए क्या रही वजह 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Pundri's SHO Suspended : हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर…

23 mins ago

Congress Candidate Kuldeep Sharma : गन्नौर की महापंचायत ने उड़ाई बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों की नींद, कुलदीप शर्मा को दिया समर्थन

विभिन्न ग्राम पंचायतों ने महापंचायत कर कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा को दिया समर्थन खदरे पर…

1 hour ago

UP CM Yogi Adityanath : नरवाना रैली में कांग्रेस पर गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले -कांग्रेस का काम सिर्फ लोगों को बरगलाना और वोट बैंक बनाना

कांग्रेस केवल सत्ता के लिए राजनीति करती,भाजपा देश के भविष्य के लिए काम कर रही…

2 hours ago

PM Narendra Modi 26 सितंबर को नमो एप से देंगे जीत का मंत्र

प्रदेशभर के कार्यकर्ता नमो एप पर जुड़ेंगे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा चुनाव में…

2 hours ago

Kurukshetra में किसानों की महापंचायत, 3 अक्टूबर को रेलवे ट्रैक जाम करने का निर्णय 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kurukshetra : कुरुक्षेत्र के पीपली में आज किसानों द्वारा महापंचायत…

2 hours ago