होम / Farmers Protest 2024 : केंद्र-किसानों की तीसरी वार्ता भी रही विफल, अब नजरें रविवार पर

Farmers Protest 2024 : केंद्र-किसानों की तीसरी वार्ता भी रही विफल, अब नजरें रविवार पर

• LAST UPDATED : February 16, 2024
  • देर रात 1.30 बजे तक चडीगढ़ में चली मीटिंग

India News (इंडिया न्यूज़), Farmers Protest 2024, चंडीगढ़ : दिल्ली कूच को लेकर किसानों का प्रदर्शन फिलहाल थमा हुआ है क्योंकि अब वे चौथी वार्ता के इंतजार में हैं। कल किसानों और केंद्र के मंत्रियों के बीच चंडीगढ़ में गुरुवार को तीसरे दौर की वार्ता ​भी विफल रही। 5 बजे बताई गई मीटिंग रात 8 बजे से शुरू हुई जोकि 1.30 बजे तक चली। किसान एमएसपी सहित कई मांगों पर लगातार अड़े हुए हैं वहीं केंद्र भी बार-बार समाधान का आश्वासन दे रही है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि अब मीटिंग रविवार यानि 18 फरवरी को फिर से की जानी है। तब तक दोनों पक्षों की ओर से शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया गया है। कल बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय सहित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर उपस्थित रहे।

पहले इन दो दिन भी हो चुकी है वार्ता

इससे पहले की मीटिंग की बात की जाए तो 2 बार पहले भी वार्ता हुई थी जोकि 8 और 12 फरवरी को हुई थी। उसके कोई नतीजा नहीं निकला था और कल तीसरी बैठक में भी कोई नतीजा नहीं निकला। किसान संगठनों ने ही अपनी मांगों को लेकर लगातार केंद्र पर दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया हुआ है।

भारत बंद का आह्वान

वहीं आज संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संघ ने भारत बंद का आह्वान किया भी किया हुआ है। किसानों के समर्थन में अब हरियाणा में भी प्रदर्शन की तैयारी हो चुकी है। वहीं BKU (चढ़ूनी) के वर्कर्स आज हरियाणा के सभी टोल दोपहर 12 से 3 बजे तक फ्री करेंगे।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest New Updates : हरियाणा के बाद पंजाब में भी इंटरनेट बंद

यह भी पढ़ें : Farmers Protest Part 2 : महिलाएं भी पहुंचीं शंभू बॉर्डर पर, दिल्ली पहुंचकर ही रहेंगे

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CM’s Sarcasm On Congress : बूढ़ी कांग्रेस रोहतक और हरियाणा को 20 साल पीछे धकेलना चाह रही, भाजपा ऐसा नहीं होने देगी 
Brahma Kumaris’ ORC Gurugram : परमात्मा सबसे बड़ा समाजसेवी है जो हमें सच्ची और निस्वार्थ समाज सेवा करना सिखाते : बीके विजय दीदी
Ashok Arora : कांग्रेस सरकार आने पर क्रीमी लेयर की सीमा 8 से बढ़ाकर की जाएगी 10 लाख
Karnal News : मकान की छत गिरने से युवक की मिट्टी में दबने से मौत
Congress Candidate Varinder Shah : पहली कलम से Property ID और PPP की पीपनी बजा देंगे : वरिंदर शाह
Pundri’s SHO Suspended : दीपेंद्र हुड्डा के हेलीकॉप्टर की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी सस्पेंड, जानिए क्या रही वजह 
Congress Candidate Kuldeep Sharma : गन्नौर की महापंचायत ने उड़ाई बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों की नींद, कुलदीप शर्मा को दिया समर्थन
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox