देश

Farmers Protest Big Breaking : केंद्र के साथ एक बार फिर बैठक, शाम तक दिल्ली कूच रोका

India News (इंडिया न्यूज़), Farmers Protest Big Breaking, चंडीगढ़ : किसानों की कल सुबह से दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर प्रशासन के साथ झड़प जारी है। किसान आंदोलन का आज दूसरा दिन है और दूसरे दिन भी हजारों की संख्या में किसान यहां डटे हुए हैं। इतना ही नहीं, अब किसानों के साथ महिलाएं भी मोर्चा लिए खड़ी हो गई हैं। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि केंद्र की तरफ से मीटिंग की कॉल आई है। इसके बाद किसानों ने अभी शाम तक दिल्ली कूच रोक दिया है। बस अब बैठक के नतीजे पर सबकी नजर हैं।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest Part 2 : महिलाएं भी पहुंचीं शंभू बॉर्डर पर, दिल्ली पहुंचकर ही रहेंगे

हरियाणा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

इसी बीच हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है जिसके तहत लोगों से कहा है कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, दोसड़का, बराड़ा, बाबैन, लाडवा, पिपली, कुरुक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344), लाडवा, इंद्री व करनाल होते हुए दिल्ली पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार, दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), बरवाला, पंचकूला होते हुए अथवा करनाल, पिपली, लाडवा, बाबैन, बराड़ा, दोसड़का, बरवाला व पंचकूला होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचें।

एसकेएम नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का ये कहना

वहीं एसकेएम नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि मीडिया के माध्यम से हमें पता चला है कि अनुराग ठाकुर ने कहा है कि वे बातचीत के दौरान मुद्दों का समाधान निकालने के लिए तैयार हैं। वहीं इसके लिए हमने अपने सभी साथियों से अनुमति ली है जिसके तहत अब हम सरकार के साथ बातचीत करेंगे। हमारी प्राथमिकता यह है कि बातचीत चंडीगढ़ या विरोध स्थल के आसपास कहीं भी हो।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : हरियाणा के किसान संगठन और खापें आईं समर्थन में

यह भी पढ़ें : Sarvan Pandher : हर हाल में दिल्ली में पहुंचेंगे : सरवण सिंह पंधेर

यह भी पढ़ें : Farmer Protest Day 2 : किसान और पुलिस प्रशासन आमने-सामने, लगातार बनी हुई टकराव की स्थिति

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

9 hours ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

10 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

10 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

10 hours ago