Categories: देश

नाटो के सदस्य देशों की संख्या हुई 31, आज फिनलैंड होगा शामिल

इंडिया न्यूज, ब्रसेल्स (Finland will join NATO): नाटो की शक्ति अब और भी बढ़ गई है। दरआसल मंगलवार को मंगलवार को नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी आॅर्गनाइनजेशन (नाटो) में फिनलैंड भी शामिल हो गया। अब इस समूह में शामिल देशों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।

नाटो का हेडक्वॉर्टर ब्रसेल्स में है। यहां से नाटो के जनरल सेक्रेटरी स्टालनबर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि फिनलैंडइस बारे में अपनी सहमति जता चुका है और सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ब्रसेल्स में एक स्पेशल सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इसमें फिनलैंड को संगठन का सदस्य बनाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।

यूक्रेन को लेकर बनाया जाएगा नया प्रोग्राम

इस दौरान स्टोलनबर्ग ने बताया कि नाटो की मीटिंग में यूक्रेन के लिए एक मल्टी-ईयर सपोर्ट प्रोग्राम पर भी चर्चा करेगा। उन्होंने कहा- मुझे उम्मीद है कि अलायंस के सभी सदस्य यूक्रेन के लिए एक बहुवर्षीय प्रोग्राम बनाने के समर्थन में होंगे। ये रूस-यूक्रेन जंग के लिए जरूरी है।

माना जा रहा है कि बहुत जल्द स्वीडन भी नाटो का हिस्सा बन जाएगा। स्टोलनबर्ग ने मीडिया से बातचीत में कहा- हमारे लिए यह हफ्ता ऐतिहासिक होने जा रहा है। नाटो देश एक प्लेटफॉर्म पर आ रहे हैं। फिनलैंड हमारी नाटो फैमिली का नया मेंबर बनने जा रहा है। उम्मीद है बहुत जल्द स्वीडन भी इसका हिस्सा बन जाएगा।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

1 hour ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

1 hour ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

2 hours ago