Categories: देश

Firing in Germany : जर्मनी में लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, सात की मौत

इंडिया न्यूज, बर्लिन (Firing in Germany): अमेरिका की तरह ही अब जर्मनी में भी अंधाधुंध फायरिंग की वारदात सामने आई है। यहां पर भी हथियार बंद हमलावरों ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और करीब आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। इससे मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

जर्मनी में अब अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है। वारदात देश के उत्तरी क्षेत्र के हैम्बर्ग शहर में स्थित यहोवा के साक्षी चर्च में हुई है और रिपोर्टों के अनुसार इसमें करीब सात लोगों की मौत हो गई है और आठ घायल हुए हैं।

वारदात की वजह स्पष्ट नहीं

पुलिस के मुताबिक बंदूकधारियों ने किस मकसद से वारदात को अंजाम दिया है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। रायटर ने बिल्ड अखबार के हवाले वारदात में सात लोगों के मारे जाने की बात कही है और आठ घायल बताए हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

बड़ा पुलिस अभियान चलाया जा रहा

दमकल कर्मियों ने ककहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग रहे हैं। हैम्बर्ग पुलिस ने कहा कि अल्स्टरडॉर्फ जिले में एक बड़ा पुलिस अभियान चलाया जा रहा है, जहां गोलीबारी हुई है। हालांकि पुलिस ने इस घटना में और अधिक जानकारी नहीं दी है। फोकस ने आगे कहा कि घटना स्थल पर आपातकालीन सेवाएं और डॉक्टर पहुंच गए हैं।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

11 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

11 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

12 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

12 hours ago