होम / Firing in Rajouri गोली लगने से दो की मौत

Firing in Rajouri गोली लगने से दो की मौत

• LAST UPDATED : December 16, 2022

इंडिया न्यूज, जम्मू Firing in Rajouri : राजौरी में शुक्रवार सुबह दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हंगामे की सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन, पुलिस व सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया। दूसरी तरफ सेना की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि युवकों की मौत अज्ञात आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी के दौरान हुई। सेना ने अपने टवीटर हैंडल पर दी जानकारी में बताया कि दोनों को उस समय गोली लगी जब वे सेना अस्पताल के नजदीक थे।

स्थानीय लोगों ने यह आरोप लगाया

दूसरी तरफ मृतकों के परिजनों व अन्य ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों की मौत सेना द्वारा किए गए फायर से हुई है। उन्होंने मृतकों के परिवार के लिए मुआवजा, परिजनों को सरकारी नौकरी और बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें : Lt Gen RP Kalita हम अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox