इंडिया न्यूज, केप (Firing in South Africa): अमेरिका की तरह ही दक्षिण अफ्रीका में भी आम लोगों पर फायरिंग होने की घटना सामने आई है। इस फायरिंग में आठ लोगों की मौत होने की सूचना है जबकि तीन लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। फायरिंग के पीछे क्या कारण थे यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस आरोपी हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार यह घटना साउथ अफ्रीका के पूर्वी केप राज्य की है।
यहां एक बर्थडे पार्टी में चल रही थी इसी दौरान हमलावरों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दे दिया। अचानक हुई गोलीबारी से लोग हड़बड़ा गए और खुद को नहीं बचा सके। गोलीबारी की इस वारदात में आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने रविवार शाम को 5.15 से 5.30 बजे इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर एक आदमी अपने घर में ही अपने जन्मदिन की पार्टी कर रहा था। पार्टी में बाहर से भी मेहमान बुलाए हुए थे। पार्टी के बीच ही दो हमलावर बंदूक लेकर घुसे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में घर का मालिक जो अपना जन्मदिन मना रहा था मारा गया। इसके साथ ही अन्य सात मेहमान भी मारे गए।
ये भी पढ़ें: मैंने हिंसा देखी है, सही है : राहुल गांधी
ये भी पढ़ें: पेशावर में आतंकी हमला, 17 की मौत
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…