होम / India Monkeypox : भारत में मिला मंकीपॉक्स का पहला केस, विदेश से लौटा था व्यक्ति

India Monkeypox : भारत में मिला मंकीपॉक्स का पहला केस, विदेश से लौटा था व्यक्ति

• LAST UPDATED : September 10, 2024
  • हरियाणा के हिसार निवासी है पहला मरीज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), India Monkeypox : भारत में मंकीपॉक्स (एमपाक्स) का पहला मामला मिला है। जी हां, इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि कर दी है। विदेश से लौटे एक व्यक्ति को 8 सितंबर को मंकीपॉक्स के संदेह में आइसोलेशन में रखा गया था। मंत्रालय ने बताया कि व्यक्ति के नमूने लेकर जब जांच कराई गई तो रिपोर्ट में मंकीपॉक्स के स्ट्रेन वेस्ट अफ्रीकन क्लेड 2 की पुष्टि हुई है। फिलहाल व्यक्ति की हालत ठीक है। चिंता करने की कोई बात नहीं है। प्रोटोकॉल के तहत व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग कराई गई है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री भी निकाली गई। जानकारी के मुताबिक देश में मंकीपॉक्स का पहला मरीज हरियाणा के हिसार का रहने वाला है। यही वजह है कि इस युवा मरीज के संपर्क में आए उसके परिजनों के अलावा मिलने वालों और जान पहचान के लोगों में किसी भी तरह के लक्षणों के मिलने की निगरानी हो रही है।

Monkeypox : एडवाइजरी जारी

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने मंकीपॉक्स को लेकर सभी केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स के खतरे को रोकने के लिए सभी राज्यों को हेल्थ एक्शन लेना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति में जो स्ट्रेन मिले हैं, वो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी में शामिल स्ट्रेन क्लेड1 नहीं है। 2022 में क्लेड 2 के 30 केस मिले थे। चंद्रा ने कहा कि राज्यों को मंकीपॉक्स पर स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।

अधिकतर मामले युवा पुरुषों में दर्ज

डब्ल्यूएचओ का कहना है कि मंकीपॉक्स के अधिकतर मामले युवा पुरुषों में सामने आए हैं, जिनकी औसत आयु 34 वर्ष (सीमा 18-44 वर्ष) है। सबसे ज्यादा मामले सेक्सुअल कॉन्टेक्ट से संक्रमण के हैं। इसके बाद पर्सन-टू-पर्सन नॉन सेक्सुअल कॉन्टेक्ट के मामले हैं।

Parliament Security Breach Case : आरोपी नीलम आज़ाद की जमानत पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Delhi Traffic Jam : ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए बना नया प्लान, ये मिला सुझाव

PM Narendra Modi : आगामी 14 सितंबर को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से चुनावी शंखनाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox