होम / Gurmeet Ram Rahim : बागपत आश्रम से राम रहीम का पहला वीडियो जारी : भक्तों से UP न आने की अपील

Gurmeet Ram Rahim : बागपत आश्रम से राम रहीम का पहला वीडियो जारी : भक्तों से UP न आने की अपील

• LAST UPDATED : November 22, 2023
  • जिम्मेवारों के कहने पर करें अमल

India News (इंडिया न्यूज), Gurmeet Ram Rahim, चंडीगढ़ : राजस्थान चुनाव नजदीक हैं और इसी दौरान डेरारामुखी राम रहीम एक बार फिर पेरोल पर चल रहा है। जेल से फरलो पर बाहर आने के बाद डेरा सच्चा साैदा प्रमुख राम रहीम का पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें वह डेरा समर्थकों से उत्तर प्रदेश न आने की अपील कर रहा है। एमएसजी भंडारे की संगत को शुभकामनाएं देने के बाद राम रहीम ने समर्थकों से कहा कि जहां भी आपको जिम्मेवार सज्जन कहें उसी के अनुसार ही आपको रहना है, उसी अनुसार चलना है।

21 दिनों की मिली हुई है फरलो

मालूम रहे कि गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। कुछ दिन पहले राम रहीम ने फरलो के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। दुष्कर्म और हत्या के केस में सजायाफ्ता राम रहीम मंगलवार को 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आ गया। पुलिस व खुफिया विभाग ने जेल परिसर के नजदीक सुबह 4 बजे से डेरा डाला हुआ है।

गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। चार दिन पहले राम रहीम ने फरलो के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। उसे डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम छोड़कर आएगी। जेल में रामरहीम को कैदी नंबर 8647 दिया गया है। वह 12वीं बार जेल से बाहर आएगा। उसे आठवीं बार पैरोल या फरलो मिली है।

जानिए अभी तक इतनी बार पैरोल मिली

  • 24 अक्टूबर, 2020 में पहली बार सरकार ने बीमार मां से मिलने के लिए ये 1 दिन की पैरोल दी।
  • दूसरी पैरोल भी 21 मई 2021 को बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की दी गई।
  • 7 फरवरी 2022 को तीसरी पैरोल 21 दिनों की दी गई।
  • जून-2022 को चौथी पैरोल एक महीने क।
  • अक्टूबर 2022 को पांचवीं पैरोल 40 दिनों की।
  • 21 जनवरी 2023 को छठी 40 दिन की।
  • 20 जुलाई 2023 को सातवीं पैरोल 30 दिन।
  • 18 नवंबर 2023 को 21 दिनों की 8वीं पैरोल

यह भी पढ़ें : Indian Railway : जानिए इस तारीख तक रद रहेगी चंडीगढ़-प्रयागराज के बीच ऊंचाहार एक्सप्रेस

यह भी पढ़ें : Track and Trace System : शराब आपूर्ति के लिए ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम होगा लागू : दुष्यंत चौटाला

यह भी पढ़ें : BPL Card : प्रदेश के BPL कार्ड धारकों को राहत, स्लैब समाप्त

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Assembly Poll : निवर्तमान विधायकों को इस तारीख से पहले खाली करने होंगे सरकारी आवास
Haryana Election 2024: ‘कांग्रेस में दलित बहन का अपमान, वो आएं…, बीच चुनाव में खट्टर का शैलजा को खुला ऑफर
Haryana Crime: छोटी सी रकम के लिए साहूकार ने मजदूर पर क्या जुल्म, पीट पीट कर किया बुरा हाल ,सदमे में गरीब ने की आत्महत्या
Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?
Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने में ना करें देरी
Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी
Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox