Categories: देश

Fodder Scam लालू यादव को 5 वर्ष की सजा, 60 लाख रुपए जुर्माना

Fodder Scam

इंडिया न्यूज, रांची।
Fodder Scam डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Former Chief Minister Lalu Yadav) को सीबीआई की विशेष अदालत (CBI special court) ने आज 5 वर्ष की सजा सुना दी है। वहीं कोर्ट द्वारा 60 लाख रुपए का जुर्माना भी किया गया। बता दें कि लालू यादव के अलावा चारा घोटाला के इस मामले में 37 अन्य दोषियों को भी सजा सुनाई गई है।

ऑनलाइन कोर्ट में लगाई हाजिरी

चारा घोटाला मामले में सीबीआई के जज एसके शशि (SK Shashi) ने दोषियों को सजा सुनाई है। इससे पूर्व सभी दोषियों ने ऑनलाइन कोर्ट में हाजिरी लगाई। लालू प्रसाद यादव इस समय रांची रिम्स में इलाज करा रहे हैं। यहीं पर जेल प्रशासन ने लालू को एक एक लैपटॉप उपलब्ध कराया था जिसके सहारे आज लालू यादव ने चारा घोटाला मामले में अपनी सजा सुनी।

इतने वर्ष के हो चुके हैं लालू

मालूम हो कि लालू यादव की उम्र 75 साल हो गई है। अगर इनकी बीमारियों की बात की जाए तो लालू को बीपी-शुगर सहित 17 बीमारियां हैं। अदालत से उन्होंने कम से कम सजा देने की मांग की थी।

Also Read: Omicron BA.2 new Variant दुनिया का पीछा नहीं छोड़ रही कोरोना महामारी

Also Read: Ram Rahim Furlough Case सरकार हाईकोर्ट में आज रखेगी अपना पक्ष

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

8 hours ago