देश

Army Artillery Regiment : सेना की तोपखाना रेजीमेंट में पहली बार शामिल हुईं पांच महिला अधिकारी

India News, इंडिया न्यूज, Army Artillery Regiment, नई दिल्ली : भारतीय सेना ने पहली बार अपनी तोपखाना (आर्टिलरी) रेजीमेंट में पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया है। तोपखाना रेजीमेंट में शामिल होने वाली महिला अधिकारियों ने शनिवार को चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। सैन्य सूत्रों ने बताया कि तोपखाना रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट महक सैनी, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे, लेफ्टिनेंट अदिति यादव और लेफ्टिनेंट पायस मुद्गिल समेत पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया गया है।

पांच महिला अधिकारियों में से तीन को चीन के साथ लगती सीमाओं पर तैनात टुकड़ियों में नियुक्त किया गया जबकि दो अन्य महिला अधिकारियों को पाकिस्तान के साथ अग्रिम सीमा के समीप ‘‘चुनौतीपूर्ण स्थानों’’ पर तैनात किया गया है। एक सूत्र ने बताया कि तोपखाना रेजीमेंट में महिला अधिकारियों की तैनाती भारतीय सेना में चल रहे परिवर्तन का प्रमाण है।

जनवरी में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने तोपखाना इकाइयों में महिला अधिकारियों को शामिल करने की घोषणा की थी। बाद में सरकार ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी थी।

यह भी पढ़ें : Amritsar Airport : 14 यात्रियों को एयरपोर्ट पर छोड़ दुबई रवाना हो गया विमान

यह भी पढ़ें : Panchkula SHO Death : महाराष्ट्र में हुए सड़क हादसे में पंचकूला एसएचओ की मौत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Gogi Gang: सोनीपत में इस गैंग का बड़ा आतंक, जिम संचालक पर फायरिंग, CCTV में घटना कैद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gogi Gang: हरियाणा में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा…

12 mins ago

Kidnapping Case: जिला पार्षद के बेटे का अपहरण, प्रत्याशी मंजू हुड्डा पर कार्रवाई शुरू

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kidnapping Case: रोहतक में जिला पार्षद नीलम खत्री के 14…

22 mins ago

Cyber Fraud Alert: सावधान! आ साइबर फ्रॉड का नया तरीका, जानें कैसे हो सकते हैं सुरक्षित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Cyber Fraud Alert: वर्तमान में तकनीकी प्रगति के साथ-साथ साइबर…

36 mins ago

Haryana Crime News: हरियाणा में ASI ने की आत्महत्या, छत पर बैठे बैठे खुद के सिर में मारी गोली

 हरियाणा के हिसार से एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, हरियाणा में हिसार जिले…

53 mins ago

Haryana Weather: जल्द होगी सर्दी की शुरुआत, कब बदलेगा मौसम, जानें अपडेट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather: इस वर्ष हरियाणा में ठंड की शुरुआत पिछले…

57 mins ago

Rajesh Khullar News: राजेश खुल्लर बने CM सैनी के CPS, जानिए कब से होगी पद पर नियुक्ति

आज से तीन दिन पहले राजेश खुल्लर की पद नियुक्ति को लेकर मामला डामाडोल था।…

1 hour ago